Sun 01 Nov 2026

ब्रेकिंग

फील्ड सर्वेक्षण के जरिए किसानों को किया जागरूक

समाज को दिशा देने वाले आचार्य

इलाज से लेकर पढ़ाई तक जरूरत पर बढ़े हांथ

महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रमों में शामिल हुए सपा प्रदेश प्रवक्ता

आरोपी को भगाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 12 पर मुकदमा,7 गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खाली पड़ी संपत्तियों से कमाई की तैयारी : 18 नवंबर को 62 करोड़ के 89 भूखंडों की ई-नीलामी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Oct 27, 2026
Post views : 73

27 अक्टूबर से शुरू हुआ पंजीकरण, 16 नवंबर तक मिलेगा मौका

2012 के बाद खाली संपत्तियों को बेचने की पहल

उन्नाव। लंबे समय से खाली पड़ी उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण की संपत्तियों को बेचकर राजस्व जुटाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए 89 भूखंडों की ऑनलाइन नीलामी कराई जाएगी। इनमें 85 व्यावसायिक, एक आवासीय और तीन शैक्षणिक भूखंड शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 62 करोड़ रुपये है। मंगलवार को निराला प्रेक्षागृह में नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत की गई। अब इच्छुक लोगों के पास अपनी पसंद की संपत्ति के लिए पंजीकरण कराने का मौका है।

16 नवंबर तक करा सकेंगे पंजीकरण

प्राधिकरण के सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, नीलामी में शामिल होने के लिए पंजीकरण 27 अक्टूबर से शुरू हो गया है। इसकी अंतिम तिथि 16 नवंबर तय की गई है। इसके बाद 18 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन बोली लगेगी। इच्छुक लोग प्राधिकरण की वेबसाइट usdaunnao.in पर संपत्तियों और नीलामी से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लोगों की सहायता के लिए प्राधिकरण कार्यालय में हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी।

ऑनलाइन बोली से पारदर्शिता रहेगी

जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कहा कि प्राधिकरण की संपत्तियों के आवंटन की प्रक्रिया पहली बार ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम से कराई जा रही है। इसका उद्देश्य नीलामी को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है। उन्होंने लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी कहा कि विकास योजनाओं में लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों और अन्य इच्छुक लोगों से नीलामी में शामिल होने का आह्वान किया।

आगे भी बिकेंगी करोड़ों की संपत्तियां

प्राधिकरण की योजना इस नीलामी तक ही सीमित नहीं है। सचिव के अनुसार, वर्ष 2012 के बाद से खाली पड़ी संपत्तियों को नीलामी के जरिये बेचने की पहल की जा रही है। आगे करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य संपत्तियों को भी इस प्रक्रिया में शामिल करने की योजना है। इससे प्राधिकरण को राजस्व मिलने के साथ खाली संपत्तियों के इस्तेमाल का रास्ता भी खुलेगा।कार्यक्रम में एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, आईआईए अध्यक्ष अरुण माहेश्वरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रतेंद्र पाल समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और व्यापारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन