Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

द्वारिकेश चीनी मिल ने गन्ना किसानों : के खातों में भेजा 21 करोड़ 98 लाख 94 हजार

मुनीश गुप्ता

Mon, Dec 1, 2025
Post views : 552

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में फरीदपुर समीप ग्राम भगवानपुर फूलवा स्थित द्वारिकेश चीनी मिल के पेराई सत्र 2025-26 में 24,नवंबर तक गन्ना कृषकों द्वारा चीनी मिल को आपूर्ति किये गये गन्ने का भुगतान 21 करोड़ 98 लाख 94 हजार रुपए का भुगतान समिति द्वारा उपलब्ध कराये गए गन्ना किसानों के सम्बंधित बैंक खातों में भुगतान कर दिया गया है।पेराई सत्र शुभारम्भ के बाद चीनी मिल द्वारा अब तक 43 करोड़ 77 लाख 13 हजार का कुल भुगतान गन्ना किसानों के खातों में भेजा जा चुका है।

द्वारिकेश चीनी मिल गन्ना किसानों का समयँ से मूल्य भुगतान देने के लिए प्रतिबद्ध है। मिल प्रबन्धन ने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि चीनी मिल द्वारा चलाई जा रही आकर्षक विकास योजनाओं के चलते अधिक से अधिक क्षेत्र में गन्ना बुवाई करें और चीनी मिल को साफ़-सुथरा एवं ताज़ा गन्ना आपूर्ति करें।द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज लि0,फरीदपुर क्षेत्र में विकास एवं किसानों की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए सदैव तत्पर है ताकि हमारे कृषक बन्धु अधिक से अधिक लाभ कमा सके।

किस समिति द्वारा कितना और कुल भुगतान 18 नवंबर से 24 नवंबर तक

1 फ़रीदपुर (986.29)2 बरेली (461.89)3 बीसलपुर (343.52)4 तिलहर (133.96)5 बदायूँ (29.29)6 भोजीपुरा (50.96)7 नवाबगंज (193.03)कुल भुगतान 2198.94 किया गया है

Tags :

Bareilly news

The Lucknow Times

Lucknow Times

Dwarkesh chini sugar mil

Sugar mil Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन