Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

विवाहिता की पिटाई के आरोप में पति समेत छह पर केस

विधायक निधि से चार बड़े कूलर लगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बाढ़ के बीच ग्रामीणों को मिली राहत : 650 परिवारों को बांटी गईं जरूरी सामान की किट

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Sep 17, 2026
Post views : 12

उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में गुरुवार को राहत सामग्री पहुंची। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मानाबंगला, कोलवा, ललतूपुरवा, करीमाबाद, मोहद्दीपुर, चंदनखेड़ा और कोटरिया समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से पैदा हुई दिक्कतों की जानकारी ली और लोगों को मदद का भरोसा दिलाया। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए आयोजित राहत वितरण कार्यक्रम में 650 परिवारों को राहत किट दी गईं। किट में रोजमर्रा की जरूरत का सामान शामिल था। पानी से घिरे और बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री मिलने से उन्हें तत्काल जरूरत के सामान के लिए कुछ सहूलियत मिली।विधायक ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित स्तर पर जरूरी कार्रवाई कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी परिवार को परेशानी होने पर उसकी समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले विधायक ने परियर स्थित बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की। राहत वितरण के दौरान प्रधान कमल किशोर, परियर प्रधान सुरेश, देवीपुरवा प्रधान राम शंकर यादव, मरौदा मझवारा प्रधान आलोक तिवारी, रवि मिश्रा, कप्तान सिंह, रामचंद्र, रामखेलावन निषाद, अमरकांत निषाद, पूर्व प्रधान देवी प्रसाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन