Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

घर के सामने पेशाब करने से रोका : महिला समेत तीन से मारपीट

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Aug 5, 2026
Post views : 96


महिला की तहरीर पर चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के अफजल नगर मजरा रऊ करना गांव में घर के सामने पेशाब करने से रोकने पर विवाद इतना बढ़ गया कि महिला समेत तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, गांव निवासी विधावती पत्नी स्वर्गीय बाबू शंकर यादव का बेटा पंकज एक अगस्त की सुबह करीब 10 बजे मौरंग लेकर घर पहुंचा था। इसी दौरान गांव निवासी कमला शंकर उनके दरवाजे के सामने पेशाब करने लगा। पंकज ने विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।आरोप है कि कुछ देर बाद कमला शंकर, इकबाल शंकर, दीपक, कुंता और अन्य लोग एकजुट होकर विधावती के घर पहुंच गए। सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पंकज के साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं विधावती और रिंकू को भी आरोपियों ने पीट दिया। मारपीट में तीनों को चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी भी देकर गए। परिवार का कहना है कि पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसकी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी। माखी थाना पुलिस ने विधावती की तहरीर के आधार पर कमला शंकर, इकबाल शंकर, दीपक, कुंता समेत अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन