Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

राजेपुर मैराथन में प्रतिभागियों ने लगाया दम

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पढ़ाई का खर्च नहीं बनेगा राह में रोड़ा : अंकित परिहार ने गांव की बेटी को आगे बढ़ाने का किया प्रयास

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Aug 26, 2026
Post views : 242

सपा नेता अंकित सिंह परिहार ने मेडिकल नर्सिंग की फीस के लिए दिए 75 हजार रुपये

उन्नाव। आर्थिक स्थिति पढ़ाई में बाधा न बने, इसके लिए सपा नेता अंकित सिंह परिहार ने पाटन गांव की छात्रा संजना चौधरी की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। ब्लॉक सुमेरपुर के ग्राम पाटन निवासी संजना मेडिकल नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी फीस जमा कराने में परेशानी सामने आने पर अंकित सिंह परिहार ने 75 हजार रुपये की फीस जमा कराई। संजना की पढ़ाई में सहयोग मिलने से परिवार ने भी राहत की सांस ली। इस पहल के जरिए क्षेत्र में शिक्षा को लेकर सहयोग की जरूरत पर भी जोर दिया गया। अंकित सिंह परिहार का कहना है कि क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई में मदद करना उनके लिए किसी औपचारिकता का हिस्सा नहीं है। इसे वह अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी मानते हैं। उन्होंने कहा कि गांव और कस्बों के कई प्रतिभाशाली बच्चे आर्थिक दिक्कतों के कारण अपनी पढ़ाई आगे नहीं बढ़ा पाते। ऐसे बच्चों को समय पर सहयोग मिल जाए तो वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बेहतर मुकाम हासिल कर सकते हैं।अंकित सिंह परिहार ने संजना चौधरी को पढ़ाई पूरी कर अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि संजना मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ेंगी और भविष्य में अपने परिवार के साथ ही क्षेत्र का नाम भी रोशन करेंगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन