Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

उद्योग क्षेत्र में नियमों की खुली उड़ान : ट्रांस गंगा सिटी में बिना अनुमति चल रहा डामर प्लांट, प्रदूषण बोर्ड अनजान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Dec 4, 2025
Post views : 285

अधिकारी बोले, अनुमति नहीं दी गई, टीम को मौके पर भेजा जाएगा

उन्नाव। ट्रांस गंगा सिटी में चल रहे डामर पावर प्लांट ने इलाके में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जिन औद्योगिक क्षेत्रों को सुरक्षित और मानक आधारित ढांचे पर विकसित करने की बात करते हैं, वहां यूपीएसआईडीसी की आड़ लेकर चल रही यह गतिविधि स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा रही है। शंकरपुर क्षेत्र में श्रीराम कंस्ट्रक्शन फर्म इसका संचालन कर रही है। इलाके के लोग बताते हैं कि प्लांट पर न तो प्रदूषण मानकों का पालन हो रहा है और न ही सुरक्षा के नियमों का। बड़ी मात्रा में उठता काला धुआं आसपास के खेतों, घरों और पालतू पशुओं पर सीधा असर डाल रहा है। कई ग्रामीणों ने आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और बदबू की शिकायत बताई। सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि प्लांट के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनिवार्य एनओसी भी नहीं है। सूत्रों का कहना है कि बिना किसी पर्यावरणीय अनुमति के मशीनें रोजाना चल रही हैं। साइट पर काम करने वाले मजदूरों की हालत भी सुरक्षित नहीं है। उन्हें हेलमेट, सुरक्षा सूट, जूते या दस्ताने जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।
जब इस मामले में जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी शशि बिंदकर से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि विभाग ने ऐसी किसी इकाई को अनुमति नहीं दी है। उन्होंने बताया कि आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। टीम को मौके पर जाकर स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए जाएंगे।


स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांस गंगा सिटी को विकास मॉडल बनाने की बजाय ऐसे मानक विहीन प्लांटों के कारण क्षेत्र की छवि और वातावरण दोनों खराब हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि हवा और जमीन दोनों को होने वाले नुकसान को रोका जा सके।
यह मामला फिर एक बार दिखाता है कि औद्योगिक विकास तभी मायने रखता है जब सुरक्षा और पर्यावरण दोनों को प्राथमिकता दी जाए। अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन