Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

कैविनेट मंत्री व डीएम के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ भारत का संदेश

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सैना की बहन ने किया MBBS पूरा

मिश्रा कॉलोनी में शुरू ध्वस्तीकरण

पेपर लीक की पुरानी टीस के बीच छात्रों ने आजमाई किस्मत

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर हमला : चाकू जैसे नुकीले हथियार से वार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Mar 29, 2026
Post views : 386

पुराने विवाद में घेरकर की मारपीट, मोबाइल तोड़ा; चार के खिलाफ केस दर्ज

उन्नाव। शहर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब क्रिकेट खेलने जा रहे एक युवक पर रास्ते में घात लगाकर हमला कर दिया गया। हमले में युवक को नुकीली चीज से वार कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने मामले में एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित केवटा तालाब मोहल्ले के रहने वाले रितिक गुप्ता रविवार को जीआईसी मैदान में मैच खेलने के लिए घर से निकले थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद तकिया पाटन निवासी आर्य पटेल ने उन्हें रोक लिया। दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हो चुका था, जिसे लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी युवक अपने तीन-चार साथियों के साथ था। सभी ने मिलकर उसे घेर लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक आरोपी ने उसके सीने पर वार किया और फिर हाथ में मौजूद किसी नुकीले हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। हमलावरों ने मारपीट के दौरान रितिक का मोबाइल फोन भी छीनकर तोड़ दिया। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी सफेद रंग की कार से आए थे, जिस पर कानपुर का नंबर प्लेट लगा था। घटना के बाद घायल युवक ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन