Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

लूट और धमकी का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आपत्तिजनक फोटो पर बवाल : बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jun 24, 2026
Post views : 18

उन्नाव। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक कथित फर्जी तस्वीर को लेकर जिले में विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार शाम बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और दही थाना पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग उठाई। बजरंग दल से जुड़े नितिन ने बताया कि दही थाना क्षेत्र के एक कार्यकर्ता की छवि खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर एक एडिटेड फोटो वायरल की गई। आरोप है कि भीम आर्मी से जुड़े हर्ष जाटव ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से यह तस्वीर तैयार की, जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कार्यकर्ता के पैरों के पास दर्शाया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि फोटो वायरल होने के बाद उन्होंने दही थाने में विरोध दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग को लेकर धरना भी दिया। बाद में पुलिस ने वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन थाने पहुंचने पर उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया गया। आरोप है कि दही कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बातचीत के दौरान कार्यकर्ताओं पर ही आरोपी को भगाने का आरोप लगाया। जबकि बजरंग दल का दावा है कि संबंधित युवक उसी समय थाने परिसर में मौजूद था। कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि उन्हें मुकदमे में फंसाने और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। मामले को लेकर नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर थाना प्रभारी के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उधर, दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी और कुछ लोग दबाव बनाने के लिए थाने पहुंचे थे। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन