Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बाल दिवस पर बच्चों की प्रतिभा चमकी : खेलों से गूंजा भार्गव पब्लिक स्कूल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Nov 14, 2025
Post views : 221

उन्नाव। गाँधी नगर स्थित भार्गव पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में गुरुवार को बाल दिवस उत्साह और खुशियों के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही स्कूल परिसर में बच्चों की चहल-पहल और रंगीन गतिविधियों ने पूरे दिन को खास बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रबंधक विश्वास त्रिपाठी जी ने बच्चों को देश का भावी निर्माता बताते हुए की। उन्होंने कहा कि बच्चे जितने उत्साहित और आत्मविश्वासी होंगे, देश का भविष्य उतना ही मजबूत बनेगा। बाल दिवस पर बच्चों के लिए तरह-तरह की खेल प्रतियोगिताएं रखी गईं। मैदान में क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, लंबी दौड़ और फ्रॉग रेस में छोटों से लेकर बड़े बच्चों ने पूरा दम लगाकर हिस्सा लिया। हर खेल में बच्चों की ऊर्जा देखने लायक थी। विजेताओं में विकास, रियांशु, फरदीन, प्रिंस, आसू, वरुण, काजल, अंकिता, हर्षीत और मुस्कान समेत कई बच्चों ने पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के उप प्रधानाचार्य दुर्गेश मिश्र ने सहज और व्यवस्थित तरीके से किया। पुरस्कार वितरण का जिम्मा अग्रजा त्रिपाठी ने संभाला। उन्होंने हर बच्चे को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीत से ज्यादा जरूरी कोशिश होती है, और हर बच्चा अपनी मेहनत से आगे बढ़ सकता है। अंत में प्रबंधक विश्वास त्रिपाठी जी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए बाल दिवस के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि बच्चों के सपने ही समाज की असली पूंजी होते हैं और स्कूल का उद्देश्य उन्हें हर दिशा में आगे बढ़ने के अवसर देना है। पूरा समारोह बच्चों की हंसी, तालियों और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन