Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

कासगंज में वाल्मीकि युवती की हत्या के विरोध में भावाधस ने निकाला कैंडल मार्च

विधायक पंकज गुप्ता ने किया शिलापट्ट अनावरण

दहेज हत्या में कार्रवाई न होने पर पिता ने उठाई आवाज

घर में मिला शव

पुरानी तहसील और चौमुखा पुल के सौंदर्यीकरण की मांग, पंजाबी समाज का प्रतिनिधिमंडल महापौर से मिला

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आरोपियों को फांसी और 50 लाख मुआवजे की मांग, : कासगंज में वाल्मीकि युवती की हत्या के विरोध में भावाधस ने निकाला कैंडल मार्च

आलम वारसी 2

Thu, Jun 25, 2026
Post views : 8

मुरादाबाद। कासगंज जिले के गांव बहारपुर में वाल्मीकि समाज की युवती आरोही की अपहरण कर हत्या के विरोध में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस ने जिगर कॉलोनी से सिविल लाइन होते हुए अंबेडकर पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

भावाधस के राष्ट्रीय मुख्य निर्देश लल्ला बाबू द्रविड़ ने बताया कि कासगंज के थाना गंज ड्डवारा क्षेत्र के गांव बहारपुर में 6 जून 2026 को राहुल वाल्मीकि की पुत्री आरोही वाल्मीकि का गांव के ही कुछ लोगों ने अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि इस गांव में सिर्फ एक ही वाल्मीकि परिवार रहता है और वह बुरी तरह से भयभीत है। पहले भी इस परिवार के साथ गांव के दबंग लोग कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

लल्ला बाबू द्रविड़ ने कहा कि इस घटना से प्रदेश भर में वाल्मीकि समाज में बड़े पैमाने पर रोष है।

संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि मुजरिमों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करते हुए फांसी की सजा दी जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए और 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए ताकि दलित वाल्मीकि परिवार को समय से न्याय मिल सके।

इस मौके पर रोबोट चौधरी विजेंद्र भार्गव आदेश कुमार एडवोकेट अनिल कुमार सोनू शिवम रामप्रकाश आदेश रोहित निखिल बादशाह जगजीवन संजीव रंजीत छोटू गुड्डू सुशील पाल अजय दीपक देवराज कुलवंत सिंह आदेश आदि लोग मौजूद रहे

Tags :

कासगंज में वाल्मीकि युवती की हत्या के विरोध में भावाधस ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन