Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बन्द रेलवे क्रॉसिंग पर नीचे से निकालते समय : होली स्पेशल से टकराई बाइक, इंजन में फंसने के बाद कई KM तक टुकड़ों में हुई तब्दील

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Mar 6, 2026
Post views : 694

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद की रेलवे स्टेशन बिलपुर समीपवर्ती कटरा क्षेत्र स्थित हुलासनगरा में बन्द रेलवे क्रॉसिंग संख्या 343-सी पर बाइक सबार युवकों की लापरवाही से घटित हुआ बड़ा हादसा तो टल गया किन्तु बाइक टुकड़ों में तब्दील हो गई।दरअसल रेलवे क्रासिंग बन्द होने के बाद कुछ बाइक सवारों ने अपनी स्प्लेंडर बाइक को बन्द फाटक के नीचे से निकालने की कोशिश की उसी समयँ गुजर रही अम्बाला-होली 05301 स्पेशल ट्रेन से टकरा गई।ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई जो करीब दो किलोमीटर तक घिसिटती गई जिससे बाइक टुकड़ों में तब्दील हो गई।

जानकारी अनुसार गुरुवार सायं करीब 4:45 बजे कुछ युवक बन्द रेलवे फाटक के बीच से बाइक निकालकर ट्रैक पार कर रहे थे उसी दौरान मऊ से अम्बाला जा रही होली स्पेशल ट्रेन से बाइक अचानक टकरा गई टक्कर के बाद ट्रेन में फंसी बाइक इंजन में फंसकर काफी दूर तक घसीटती चली गई और टुकड़ों में तब्दील हो गई।

बताया गया है कि बाइक किलो मीटर संख्या 1269/25-27 के पास इंजन में फंसी कि ट्रेन लोको पायलट ने इंजन के आगे बाइक फंसी देख तत्काल ट्रेन को रोकने का प्रयास किया ट्रेन दो किलोमीटर दूर बहगुल नदी पुल निकट जा कर रुकी।घटना की सूचना ट्रेन चालक ने कंट्रोल व स्टेशन मास्टर को दी जहाँ सूचना पर पहुँचे आरपीएफ व रेलवे तकनीकि स्टाफ ने 15-20 मिनट की मशक्कत के बाद इंजन में फंसी बाइक को बाहर निकाला जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।

घटना के बाद रेलवे संचालन कुछ समयँ के लिए प्रभावित रहा ट्रेन के पीछे से आ रही वंदे भारत को एहतियातन मीरानपुर कटरा स्टेशन पर कुछ देर के लिए रोंका गया ताकि रेलवे ट्रैक पूर्णरूप से सुचारु किया जा सके।

हादसे का मंजर देख बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश में आरपीएफ जुट गई है।घटना के बाद करीब 35 मिनट रेलवे ट्रेक बाधित रहा।वहीं बिलपुर क्रॉसिंग करीब 50 मिनट तक बन्द रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।तेज धमाके के साथ अचानक ट्रेन रुकने से डिब्बों में बैठे यात्री भी भैयभीत होकर सहम गए।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि टक्कर के बाद काफी दूर तक बाइक के घिसटने की आवाज दूर तक सुनाई देती रही।

एसएसओ बिलपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि गेट संख्या 343 के पास हुई इस घटना में बाइक इंजन में फंस गई थी, जिसे लगभग 15 मिनट में हटाकर ट्रैक साफ करा दिया गया है।इसके बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य किया गया है। मौके पर मौजूद आरपीएफ बिलपुर चौकी प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि घटना में शामिल युवकों की तलाश की जा रही है।मीरानपुर कटरा स्टेशन मास्टर सुर्ज्ञान मीणा ने बताया कि हादसे के कारण वंदे भारत ट्रेन को करीब आधा घंटे तक स्टेशन पर रोकना गया तब कहीं जाकर रेलवे ट्रेक सुचारु हो सका।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

Railway

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन