Mon 02 Nov 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

आचमन संस्था ने सजाया साहित्यिक मंच

पांच गिरफ्तार

हर कदम पर मिली गड़बड़ी

विधायक ने बढ़ाया हौसला

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मंजन की जगह निगल लिया जहर : नेत्रहीन युवती ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Aug 8, 2026
Post views : 118

अचलगंज के शोभाखेड़ा में दर्दनाक हादसा, तीन बहनों में सबसे छोटी थी बीनू

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के शोभाखेड़ा गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय नेत्रहीन युवती की जान चली गई। घर में रखा जहरीला पदार्थ उसने गलती से गुल मंजन समझकर निगल लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोभाखेड़ा गांव निवासी स्वर्गीय रामफूल की बेटी बीनू तीन बहनों में सबसे छोटी थी। परिजनों के मुताबिक, बीनू जन्म से ही नेत्रहीन थी। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह घर में मौजूद थी। इसी दौरान उसने वहां रखा एक पदार्थ गलती से गुल मंजन समझकर निगल लिया। कुछ समय बाद उसे बेचैनी होने लगी और तबीयत बिगड़ने लगी। हालत देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।

इलाज के दौरान नहीं बच सकी जान

अस्पताल में डॉक्टरों ने बीनू की हालत गंभीर देखते हुए उपचार शुरू किया। परिजनों को उम्मीद थी कि इलाज से उसकी हालत में सुधार हो जाएगा, लेकिन उसकी स्थिति लगातार गंभीर बनी रही। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उपचार के दौरान बीनू ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। कुछ ही देर पहले जिस घर में परिजन उसकी जिंदगी बचाने की कोशिश में अस्पताल के चक्कर लगा रहे थे, वहां उसकी मौत के बाद चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
युवती की मौत की सूचना मिलने पर अचलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल यह भी साफ नहीं हो पाया है कि बीनू ने किस प्रकार का जहरीला पदार्थ निगला था। पुलिस ने घटना को लेकर परिजनों से जानकारी जुटाई है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घर में रखा पदार्थ क्या था और वह किस तरह बीनू की पहुंच में आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन