Sun 01 Nov 2026

ब्रेकिंग

विधायक ने बढ़ाया हौसला

फील्ड सर्वेक्षण के जरिए किसानों को किया जागरूक

समाज को दिशा देने वाले आचार्य

इलाज से लेकर पढ़ाई तक जरूरत पर बढ़े हांथ

महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रमों में शामिल हुए सपा प्रदेश प्रवक्ता

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

प्लाट में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट : दोनों पक्षों ने पुलिस को दी तहरीर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Oct 4, 2026
Post views : 373

कपड़ा व्यापारी और उनके पुत्र के सिर में गंभीर चोटें, व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत कई व्यापारी पहुंचे कोतवाली

उन्नाव। शहर के मोतीनगर मोहल्ले में खाली प्लाट में नाली का पानी बहाने को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। घटना में कपड़ा व्यापारी राम तनेजा और उनके पुत्र के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यापारी और उनके पुत्र का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। घटना की जानकारी पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी समेत सैकड़ो व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। राम तनेजा की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, रविवार दोपहर उनका पुत्र प्लाट की नपाई के लिए गया था। प्लाट में नाली का पानी बहने को लेकर उसने राजेंद्र यादव और उनके पुत्र देवेंद्र यादव से पानी हटाने को कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। सूचना मिलने पर राम तनेजा अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां राजेंद्र यादव, देवेंद्र यादव और उनके साथ मौजूद चार-पांच लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में राम तनेजा और उनके पुत्र के सिर में गंभीर चोटें आईं। तहरीर में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद घायल व्यापारी पक्ष कोतवाली पहुंचा। व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी समेत कई व्यापारी भी उनके साथ पहुंचे और मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया।

दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर

वहीं, दूसरे पक्ष से राजेंद्र यादव ने भी कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें राम तनेजा और उनके साथ 30-35 लोगों पर मारपीट करने, परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट करने और रुपये मांगने का भी आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली निरिक्षक चंद्रकांत मिश्र के मुताबिक, दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन