Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

गंगाघाट में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा का फूटा गुस्सा,

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के हादसा : टूर पर जा रही छात्रों की बस टकराई

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Feb 23, 2026
Post views : 142

चालक को झपकी आने की आशंका, घायलों में बस ड्राइवर भी शामिल

उन्नाव। लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर तड़के बड़ा हादसा हो गया। औरास थाना क्षेत्र में बरादेव गांव के पास कर्नाटक से अयोध्या जा रही छात्रों से भरी मिनी बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में 18 में से कई छात्र घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2:45 बजे की है। बस कर्नाटक के बेलगांव जिले के अरभावी स्थित हॉर्टिकल्चर कॉलेज के बीएससी फोर्थ ईयर के छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण पर लेकर अयोध्या जा रही थी। रास्ते में जब वाहन एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था, तभी चालक को झपकी आ गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बस आगे चल रहे किसी भारी वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी अचानक थी कि ज्यादातर छात्रों के घुटने सामने की सीट से टकरा गए। कई छात्रों को हाथ-पैर और घुटनों में चोट आई। बस चालक भी घायल हुआ है। घायलों में चंद्रशेखर (21), अमित (22), मनमीत (23), अनिल कुमार (23), विशाल (22), अमित (करीब 22) और चालक अर्जुन सिंह (28) शामिल हैं। सभी को प्राथमिक तौर पर घुटनों और पैरों में चोट आई। कुछ छात्रों को ज्यादा दर्द और सूजन की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने निगरानी में रखा। कुल 18 लोग बस में सवार थे। इनमें से 12 को हल्की चोटें आईं, जबकि चार छात्रों की स्थिति गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही औरास थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार कुशवाहा ने टीम के साथ राहत कार्य शुरू कराया। एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद चार छात्रों को ट्रामा सेंटर रेफर किया। बाकी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस ने क्षतिग्रस्त मिनी बस को हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया। फिलहाल सड़क पर आवागमन सुचारू है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह चालक को आई झपकी मानी जा रही है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और संबंधित वाहन की पहचान की कोशिश भी की जा रही है जिससे बस टकराई।गनीमत रही कि हादसा बड़े नुकसान में नहीं बदला। समय रहते राहत और उपचार मिलने से सभी छात्र सुरक्षित हैं। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर लंबी दूरी की यात्रा में ड्राइवरों की थकान और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन