Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मेरठ जेल के बंदियों के हाथों बने तिरंगे पहुंचे उन्नाव : बच्चों ने लगाए भारत माता के जयकारे

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 16, 2026
Post views : 90

उन्नाव से लद्दाख तक 80 स्थानों पर पहुंचाए गए तिरंगे, बच्चों को राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शिवसिंह खेड़ा कांथा गांव के प्राथमिक विद्यालय में देशभक्ति का रंग देखने को मिला। वीरीना फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।कार्यक्रम में बच्चों को जो तिरंगे वितरित किए गए, उनकी खासियत ने सभी का ध्यान खींचा। ये तिरंगे मेरठ जिला कारागार में बंदियों ने अपने हाथों से तैयार किए थे। बंदियों द्वारा बनाए गए तिरंगों को देश के करीब 80 अलग-अलग स्थानों तक पहुंचाया गया है। इनमें उन्नाव, लखनऊ, मेरठ, फरीदाबाद और बिजनौर के सरकारी विद्यालयों के अलावा लद्दाख के स्कूल और सीमावर्ती गांव भी शामिल हैं।

हुनर को दिया सकारात्मक दिशा

मेरठ जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मार्गदर्शन में बंदियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए तिरंगा तैयार कराने की पहल शुरू की गई। इसके पीछे उद्देश्य बंदियों के हुनर को सकारात्मक दिशा देने के साथ समाज में यह संदेश पहुंचाना है कि सुधार का अवसर मिलने पर व्यक्ति अपने अतीत से आगे बढ़कर राष्ट्र और समाज के लिए भी योगदान दे सकता है।

तिरंगे के साथ पहुंचा राष्ट्रप्रेम का संदेश

वीरीना फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, संघर्ष, त्याग और गौरव का प्रतीक है। मेरठ जेल में तैयार तिरंगों को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने का मकसद बच्चों और ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि उन्नाव से लेकर लद्दाख तक तिरंगे पहुंचाने के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों के बच्चों और ग्रामीणों को भी देश की मुख्यधारा से भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास किया गया।

सराहनीय पहल के लिए सम्मान

मेरठ जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने देशहित में किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने वीरीना फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक धीरेन्द्र सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को यादगार बना दिया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन