Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

हाथों में तिरंगा, जुबां पर जय हिंद : देशभक्ति से सराबोर हुआ शहर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Aug 13, 2026
Post views : 123

श्वेता मिश्रा और प्रवीण मिश्रा भानु के नेतृत्व में पांच किमी चली तिरंगा यात्रा, ढोल-नगाड़ों के बीच युवाओं ने दिखाया जोश

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले गुरुवार को शहर का माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में नजर आया। शाम होते ही सड़कों पर तिरंगे ही तिरंगे दिखाई देने लगे। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए बड़ी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। जगह-जगह भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से शहर गूंजता रहा। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा और भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा भानु के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा करीब पांच किलोमीटर लंबी रही। रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नॉर्मल स्कूल मैदान पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल रहे। कई लोग अपने हाथों में छोटे तिरंगे लेकर पहुंचे तो युवाओं की टोली बड़े झंडे लेकर आगे बढ़ती नजर आई।

ढोल की थाप पर झूमे युवा

यात्रा के दौरान जगह-जगह ढोल-नगाड़े बजते रहे। देशभक्ति गीतों के बीच युवाओं ने जमकर उत्साह दिखाया। कई स्थानों पर आतिशबाजी भी हुई। कुछ जगहों पर बुलडोजर पर खड़े होकर लोगों पर पुष्पवर्षा की गई। इससे यात्रा का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। सड़क के किनारे खड़े लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

कम समय में जुटी बड़ी भीड़

आयोजकों के मुताबिक यात्रा की तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिला था। इसके बावजूद शहर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना लोगों तक प्रतिनिधियों और परिचितों के माध्यम से पहुंचाई गई थी। इसके बाद भी शाम होते-होते यात्रा में भीड़ लगातार बढ़ती चली गई। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि भानु मिश्रा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सिर्फ तिरंगा लेकर सड़क पर निकलना नहीं, बल्कि लोगों को देश और मातृभूमि से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह युवाओं ने यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उससे साफ है कि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत है।

नारों से गूंजता रहा शहर

यात्रा के दौरान जय हिंद, जय भारत और भारत माता की जय के नारे लगातार लगते रहे। कई युवाओं ने तिरंगे के साथ सेल्फी और फोटो भी लिए। पूरी यात्रा के दौरान लोगों में उत्साह बना रहा। स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली इस यात्रा ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन