Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, संस्कारों की नींव हैं गुरु

हरदोई पुल पर युवक की कटी गर्दन, आईसीयू में भर्ती

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

10 हजार की रिश्वत लेते खनन विभाग का क्लर्क रँगे हाँथ गिरफ्तार : खनन माफिओं के साथ चल रहा था साँठगाँठ का धंदा

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Apr 7, 2026
Post views : 374

बरेली में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बड़ी कार्रवाई में खनन विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी लिपिक महमूद रजा खां को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रँगे हाँथ गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी लिपिक ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मुक्त कराने और संबंधित फाइल को जिलाधिकारी कार्यालय भेजने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।पीड़ित देव प्रकाश ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संगठन की टीम ने जाल बिछा डाला जिसके चलते सोमवार दोपहर करीब 12:52 बजे खनन अधिकारी कार्यालय से आरोपी को रिश्वत लेते हुए रँगे हाँथ पकड़ लिया।इस सम्पूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने टीम के साथ किया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।बताते चलें कि खनन विभाग के आरोपी महमूँद रजा को गिरफ्तार किए जाने के बाद खनन माफियाओं में खलवली मच गई है।

Tags :

Bareilly news

Corruption news

Corruption news Uttar Pradesh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन