Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, संस्कारों की नींव हैं गुरु

हरदोई पुल पर युवक की कटी गर्दन, आईसीयू में भर्ती

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जन्मदिन समारोह में जुटे पत्रकार : विधायक पंकज गुप्ता को दी बधाई

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jul 17, 2026
Post views : 90

विधायक बोले, फील्ड में काम करने वाले पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी हैं

उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता के जन्मदिन पर शुक्रवार दोपहर को शहर के पन्ना लाल पार्क स्थित दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार विशाल सिंह के आवास पर पत्रकारों ने उनके जन्मदिन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इसके बाद मौजूद पत्रकारों ने विधायक पंकज गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। साथ ही जनहित के कार्यों में उनके सक्रिय योगदान की सराहना भी की। इस मौके पर विधायक पंकज गुप्ता ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फील्ड में काम करने वाले पत्रकार हर परिस्थिति में लोगों की समस्याओं और मुद्दों को सामने लाने का काम करते हैं। समाज और प्रशासन के बीच संवाद बनाए रखने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, जिम्मेदार और सकारात्मक पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकार समाज को सही दिशा देने का काम करते हैं। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने जिले से जुड़े कई सामाजिक और विकास कार्यों पर भी आपस में चर्चा की। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और सकारात्मक खबरों को भी स्थान देना पत्रकारिता की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विशाल सिंह के ताऊ विमल सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और मीडिया के बीच बेहतर संवाद से विकास कार्यों को गति मिलती है और आम लोगों की समस्याओं का समाधान भी आसान होता है। इस दौरान दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार विशाल सिंह को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित पत्रकारों ने उनके पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके साथ बिताए अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े कई पत्रकार मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल आत्मीय और सौहार्दपूर्ण रहा। अंत में सभी ने विधायक पंकज गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर पत्रकारों में शेखर गुप्ता, वीरेंद्र यादव, नवीन सिंह, शीबू रहमान, विपिन शर्मा, प्रवेश सिंह, मोहम्मद आमिर, अजय, शाबान मलिक, अब्बास, वसीम, मनीष सेंगर समेत प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन