Mon 02 Nov 2026

ब्रेकिंग

अब सड़कों और कूड़े में नहीं मिलेंगी खंडित धार्मिक मूर्तियां

ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

आचमन संस्था ने सजाया साहित्यिक मंच

पांच गिरफ्तार

हर कदम पर मिली गड़बड़ी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अधिवक्ताओं को सम्मान : न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jul 27, 2026
Post views : 128

श्वेता मिश्रा और भानु मिश्रा के आयोजन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने की शिरकत

उन्नाव। अधिवक्ताओं के सम्मान में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा और उनके पति भानु मिश्रा की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। समारोह में उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बड़ी संख्या में बार एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए। आयोजकों ने सभी अधिवक्ताओं का सम्मान कर उनके प्रति सम्मान और आभार जताया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता समाज लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आम लोगों की समस्याओं को कानूनी तरीके से न्यायालय तक पहुंचाने और उन्हें न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं का योगदान अहम है। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता केवल न्यायालय में पैरवी करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में कानून और अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुभव और नए अधिवक्ताओं की ऊर्जा न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक है। इस मौके पर आयोजकों ने अधिवक्ताओं का सम्मान किया। अधिवक्ता समाज के लोगों ने सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए श्वेता मिश्रा और भानु मिश्रा का आभार जताया। कार्यक्रम में अधिवक्ता समाज के वरिष्ठ सदस्य, गणमान्य लोग और अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन