Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

कासगंज में वाल्मीकि युवती की हत्या के विरोध में भावाधस ने निकाला कैंडल मार्च

विधायक पंकज गुप्ता ने किया शिलापट्ट अनावरण

दहेज हत्या में कार्रवाई न होने पर पिता ने उठाई आवाज

घर में मिला शव

पुरानी तहसील और चौमुखा पुल के सौंदर्यीकरण की मांग, पंजाबी समाज का प्रतिनिधिमंडल महापौर से मिला

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

स्व. हंसराज चोपड़ा की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव, : पुरानी तहसील और चौमुखा पुल के सौंदर्यीकरण की मांग, पंजाबी समाज का प्रतिनिधिमंडल महापौर से मिला

आलम वारसी 2

Thu, Jun 25, 2026
Post views : 7

मुरादाबाद। शहर की ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले पुरानी तहसील क्षेत्र और चौमुखा पुल के सौंदर्यीकरण को लेकर गुरुवार को पंजाबी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल महापौर विनोद अग्रवाल से उनके कैंप कार्यालय पर मिला।

सौंदर्यीकरण के दिए सुझाव

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चौमुखा पुल और पुरानी तहसील क्षेत्र मुरादाबाद की ऐतिहासिक धरोहर हैं। इन्हें आकर्षक और ऐतिहासिक स्वरूप देकर शहर की पहचान के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। समाज के लोगों ने इस क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था, हरियाली, साफ-सफाई और आकर्षक सजावट की व्यवस्था करने की मांग की। उनका कहना था कि इससे स्थानीय लोगों के साथ शहर आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर वातावरण मिलेगा।

स्व. हंसराज चोपड़ा की प्रतिमा लगाने की मांग

पंजाबी समाज की ओर से विशेष मांग रखी गई कि स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय जनता पार्टी के प्रथम जिलाध्यक्ष रहे स्वर्गीय हंसराज चोपड़ा की प्रतिमा पुरानी तहसील क्षेत्र के आसपास स्थापित कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि स्व. चोपड़ा का सामाजिक और राजनीतिक जीवन प्रेरणादायक रहा है। उनकी प्रतिमा लगने से नई पीढ़ी को उनके योगदान की जानकारी मिलेगी और पंजाबी समाज गौरवान्वित महसूस करेगा।

महापौर ने दिया आश्वासन

महापौर विनोद अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने नगर निगम स्तर पर आवश्यक कार्रवाई और प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर सरदार गुरप्रीत सिंह दुआ, विनोद गुंबर, गुरजीत सिंह चड्ढा, जसप्रीत सिंह, ललित चौधरी, ज्ञानेंद्र गांधी सहित पंजाबी समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Tags :

स्व. हंसराज चोपड़ा की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव, महापौर ने दिया कार्रवाई का भरोसा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन