Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

कैविनेट मंत्री व डीएम के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ भारत का संदेश

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सैना की बहन ने किया MBBS पूरा

मिश्रा कॉलोनी में शुरू ध्वस्तीकरण

पेपर लीक की पुरानी टीस के बीच छात्रों ने आजमाई किस्मत

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नए गंगा पुल की राह साफ करने उतरी टीम : मिश्रा कॉलोनी में शुरू ध्वस्तीकरण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Jun 21, 2026
Post views : 24

ध्वस्तीकरण के बीच कई परिवारों ने खुद ही खाली करना शुरू किया मकान

उन्नाव। शुक्लागंज में गंगा रिवर पर प्रस्तावित नए पुल निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। रविवार को सेतु निगम, राजस्व विभाग और गंगाघाट कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मिश्रा कॉलोनी में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। कार्रवाई के पहले दिन एक मकान को जेसीबी से गिरा दिया गया, जबकि अन्य मकान मालिकों को घर खाली करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया। अभियान के दौरान सरला देवी का मकान जेसीबी मशीन की मदद से पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही आसपास के कई मकान मालिकों ने भी अपने घरों से सामान निकालना शुरू कर दिया। कुछ लोग खुद ही मकान खाली कर तोड़फोड़ में जुटे नजर आए, ताकि सामान का नुकसान कम हो सके। नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी ने बताया कि पुल निर्माण की जद में कुल 39 मकान आ रहे हैं। इनमें अधिकांश भवन स्वामियों को नियमानुसार मुआवजे के चेक पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। हालांकि छह मकानों को लेकर मालिकाना हक और किरायेदारी विवाद बना हुआ है, जिस वजह से उनका मुआवजा फिलहाल लंबित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवादित छह मकानों पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। बाकी मकानों को निर्माण कार्य की जरूरत के अनुसार हटाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि परियोजना में देरी न हो, इसके लिए अधिग्रहण और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया तय समय के भीतर पूरी की जाएगी। कार्रवाई के दौरान सेतु निगम के अधिकारी, लेखपाल और निर्माण एजेंसी के इंजीनियर मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। कुछ मकान मालिकों ने आरोप लगाया कि उन्हें सामान निकालने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। इस पर प्रशासन ने रविवार तक का अतिरिक्त समय देते हुए चेतावनी दी कि सोमवार तक मकान खाली न करने पर प्रशासनिक सहायता से सामान हटाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन