Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

हरदोई पुल पर युवक के घायल होने के बाद पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, पतंग दुकानों पर चली जांच

ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

ऐरा भदियार में 100 एमटी क्षमता के नए गोदाम का लोकार्पण

डीएम से लगाई न्याय की गुहार

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भक्ति के रंग में रंगा शहर : श्रद्धालुओं ने चखा जगन्नाथ जी का प्रसाद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jul 24, 2026
Post views : 47

पूजन-अर्चन और आरती के बाद शुरू हुआ प्रसाद वितरण, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

उन्नाव। भगवान श्री जगन्नाथ जी की भक्ति में रविवार को शहर का कात्यायन गेस्ट हाउस श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। सार्वजनिक श्री श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा समिति उन्नाव की ओर से यहां भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूजन-अर्चन और आरती के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसके बाद देर तक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते रहे। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ जी का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यवस्था संभालने में जुटे रहे, वहीं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर सेवा की।आयोजन के दौरान समिति की ओर से सहयोग करने वाले पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं और मीडिया प्रतिनिधियों को प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। भगवान श्री जगन्नाथ जी से सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की गई।

भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

भंडारे के बीच डॉ. राम कुमार शर्मा ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह सनी, सदर विधायक प्रतिनिधि प्रखर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू, समिति अध्यक्ष राम प्रकाश चौरसिया, महामंत्री विजय गुप्ता, प्रबंधक निर्भय निगम, मंत्री मनोज निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता गुड्डू, संरक्षक विवेक गुप्ता, राजेश दुबे, निशीथ निगम, प्रथम श्रीवास्तव, राजन मिश्रा, राकेश सिंह एडवोकेट, राम तनेजा, जीएस भदौरिया, अमित निगम लोली, अशोक रस्तोगी, संजीव गुप्ता राजा, अमित मिश्रा, महिला मंडल अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा, मीडिया प्रमुख डॉ. मनीष सेंगर, प्रतीक चौरसिया, शीनू निगम, व्यापारी नेता रजनीकांत श्रीवास्तव, अमित मिश्रा, विमल द्विवेदी, संजय गुप्ता, राज कुमार याज्ञसेनी, अमित चौरसिया, अरविंद वर्मा, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. संजय मिश्रा, श्रवण राजपाल, रामचंद्र गुप्ता, इंस्पेक्टर संतोष कुमारी सिंह, शिवम पटेल और राहुल कश्यप समेत समिति के पदाधिकारी, सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन