Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

फॉर्म वितरण 99 प्रतिशत पूरा : डीएम ने देखा अभियान की असली तस्वीर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Nov 22, 2025
Post views : 292

2003 और 2025 की मतदाता सूचियों का मिलान पूरा, सुधार प्रक्रिया और साफ हुई

उन्नाव। मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को जिलाधिकारी गौरांग राठी खुद मॉनिटर कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट में लगाई गई हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूरे कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने साफ कहा कि अभियान का मकसद मतदाता सूची को बिना गलती और पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार करना है। जिलाधिकारी के अनुसार अभियान के तहत बीएलओ पूरे जिले में घर–घर जाकर प्रपत्र बांट रहे हैं। अब तक करीब–करीब सभी यानी लगभग 99 प्रतिशत मतदाताओं तक फॉर्म पहुंच चुके हैं। बाकी लोगों तक भी जल्द फॉर्म पहुंचा दिए जाएंगे। वर्तमान में जिले में 23 लाख 25 हजार से अधिक मतदाता दर्ज हैं। इनमें से लगभग 13 प्रतिशत मतदाता अपने फॉर्म भरकर वापस दे चुके हैं। फॉर्म मिलते ही उनका डेटा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। डीएम ने बताया कि हर तहसील में हेल्प डेस्क तैयार हैं, जहां मतदाता किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत लेकर पहुंच सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने विवरण ध्यान से भरकर समय से बीएलओ को दें, ताकि किसी का नाम सूची से छूट न जाए।
जिले में चल रहा अभियान अब तक अच्छा परिणाम दे रहा है। प्रशासन के अनुसार 50 प्रतिशत मतदाताओं की ऑनलाइन मैपिंग पूरी हो चुकी है, जबकि 70 प्रतिशत की फिजिकल मैपिंग भी संपन्न हो गई है। इसके साथ ही वर्ष 2003 और 2025 की मतदाता सूचियों का मिलान पूरा कर लिया गया है, जिससे गलतियों को पहचानने और सुधारने में आसानी हुई है।
डीएम ने कहा कि लक्ष्य है कि आगामी चुनाव से पहले पूरी मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित तैयार हो जाए। प्रशासन की टीम इसी दिशा में लगातार काम कर रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन