Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ओम पब्लिक स्कूल व ऋषिदेव आदर्श विद्या निकेतन जूनियर हाई स्कूल : में पर्यावरण निबंध प्रतियोगिता एवं जन-जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Feb 18, 2026
Post views : 344

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल कोमल फाउंडेशन बरेली द्वारा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बरेली के सहयोग से पर्यावरण निदेशालय उत्तर प्रदेश जिला योजना वित्तीय वर्ष 2025–26 अंतर्गत पर्यावरण निबंध प्रतियोगिता एवं पर्यावरण जन-जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन ऋषिदेव आदर्श विद्या निकेतन जूनियर हाई स्कूल टिसुआ एवं ओम पब्लिक स्कूल फरीदपुर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों समेत जनमानस को पर्यावरण व जल संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।आयोजित पर्यावरण निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त पाँच विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्य युवा पुरस्कार विजेता एवं कोमल फाउंडेशन अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।हमें दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास कर हमें जल की बचत ऊर्जा संरक्षण प्लास्टिक का त्याग और अधिक से अधिक पौधारोपण को अपनाना होगा जब तक समाज का हर व्यक्ति जागरूक नहीं होगा तब तक पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता।

वहीं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बरेली प्रयोगशाला सहायक लक्ष्मी नारायण ने कहा कि पॉलीथीन और एकल-उपयोग प्लास्टिक पर्यावरण के सबसे बड़े शत्रु हैं यह न केवल भूमि की उर्वरता को प्रभावित करते हैं बल्कि जल स्रोतों और पशु-पक्षियों के लिए भी घातक सिद्ध हैं।हमें कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग कर प्लास्टिक मुक्त दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।ग्राम प्रधान टिसुआ बुधपाल सिंह व ऋषिदेव आदर्श विद्या निकेतन जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक सुखपाल शर्मा ने कहा कि विद्यालय स्तर से ही बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदन शीलता विकसित करना आवश्यक है तभी आज के विद्यार्थी कल के जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे।

ओम पब्लिक स्कूल फरीदपुर प्रबंधक अनूप गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक विषय ही नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए,विद्यालय परिवार सदैव ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का समर्थन करता रहेगा।कार्यक्रम में मदन गोपाल,लाखन सिंह समेत विभिन्न शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन आयोजकों ने विद्यालय प्रांगण में पधारे अतिथियोंगणों का आभार व्यक्त कर किया।

Tags :

Bareilly news

The Lucknow Times

Times of Lucknow

UTTAR pradesh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन