Mon 02 Nov 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

आचमन संस्था ने सजाया साहित्यिक मंच

हर कदम पर मिली गड़बड़ी

विधायक ने बढ़ाया हौसला

फील्ड सर्वेक्षण के जरिए किसानों को किया जागरूक

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मरीजों के बीच पहुंचे युवा : फल-जूस बांटकर साझा की खुशियां

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Aug 25, 2026
Post views : 111

विलादत पर हज़ारी टोला के युवाओं ने मरीजों के बीच पहुंचकर मनाया खुशी का मुबारक दिन

उन्नाव। खुशी के मौके को सिर्फ अपने तक सीमित रखने के बजाय उसे दूसरों के साथ बांटना ही इंसानियत की खूबसूरती है। इसी सोच के साथ हज़ारी टोला मोहल्ले के युवाओं ने हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स.व.) की विलादत के मौके पर जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच फल व जूस वितरित किया। 11 रबी उल अव्वल के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके साथ मौजूद तीमारदारों से मुलाकात की। फल और जूस मिलने पर मरीजों व तीमारदारों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। युवाओं ने कहा कि ऐसे मौकों पर जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनकी मदद करना और खुशियां बांटना ही सबसे बेहतर तरीका है। युवाओं के मुताबिक, हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स.व.) की विलादत का मुबारक दिन लोगों को आपसी भाईचारे, प्रेम, सेवा और इंसानियत का संदेश देता है। इसी संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को फल व जूस बांटे गए। कार्यक्रम में राबी मोहम्मद, सगीर हुसैन, मोहम्मद फैजान, खुर्शीद अहमद, अयान रंगरेज़, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद हसनैन, शाहज़मन खान और तौहीद अहमद समेत हज़ारी टोला के अन्य युवा मौजूद रहे। युवाओं ने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद से जुड़े ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन