Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आईजीआरएस रैंकिंग में उन्नाव पुलिस अव्वल : प्रदेश में मिला पहला स्थान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jul 1, 2026
Post views : 177

जनता की शिकायतों के तेज समाधान का दिखा असर, शासन ने दी टॉप रैंकिंग

उन्नाव। जनसुनवाई और शिकायतों के निस्तारण में उन्नाव पुलिस ने प्रदेशभर में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। उत्तर प्रदेश शासन की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की जून 2026 की मासिक रैंकिंग में जनपद उन्नाव को पूरे प्रदेश में पहला स्थान मिला है। यह उपलब्धि जिले के पुलिस विभाग के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में पुलिस विभाग ने शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण पर लगातार काम किया। इसी का नतीजा है कि शासन की समीक्षा में उन्नाव सबसे आगे रहा। खास बात यह रही कि केवल जिला स्तर पर ही नहीं, बल्कि उन्नाव के 20 थानों ने भी प्रदेशभर में अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसे पुलिसिंग व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसुनवाई के प्रति गंभीरता का परिणाम माना जा रहा है। आईजीआरएस पोर्टल के जरिए लोग अपनी शिकायतें सीधे शासन और प्रशासन तक पहुंचाते हैं। इन शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण ही रैंकिंग का आधार होता है। उन्नाव पुलिस ने इस प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता दोनों बनाए रखीं। इस उपलब्धि के बाद पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में है और आगे भी इसी तरह बेहतर काम जारी रहेगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन