Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

गौवंश समेत बाइक सवार युवक की मौत,स्वास्थय केन्द्र लेजाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मोबाइल समेत नकदी लूटने का लगाया आरोप,जाँच में जुटी पुलिस

हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

डिजिटल पेमेंट के शुल्क पर सड़क पर कांग्रेस : हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Sep 17, 2026
Post views : 35

छोटे चौराहे से बड़े चौराहे तक हस्ताक्षर कराकर जताया विरोध, सात दिन में फैसला वापस लेने की चेतावनी

उन्नाव। यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को शहर में अभियान चलाकर लोगों से समर्थन जुटाया। शहर कांग्रेस और कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने छोटे चौराहे से बड़े चौराहे तक लोगों से संपर्क किया और हस्ताक्षर कराकर प्रस्तावित व्यवस्था के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई। अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डिजिटल भुगतान आज रोजमर्रा के कारोबार का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में भुगतान से जुड़ा कोई भी अतिरिक्त खर्च सीधे छोटे दुकानदारों और व्यापारियों पर असर डाल सकता है। कार्यकर्ताओं ने लोगों को अभियान के उद्देश्य की जानकारी देकर हस्ताक्षर कराए।कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव ने कहा कि बाजार में पहले से ही व्यापारियों को कई तरह के खर्च उठाने पड़ रहे हैं। बिजली, दुकान का किराया, कर्मचारियों का वेतन और सामान की बढ़ती लागत के बीच भुगतान व्यवस्था का अतिरिक्त खर्च उनके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ यह भी जरूरी है कि इसका आर्थिक बोझ छोटे कारोबारियों पर न आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आगे भी व्यापारियों और आम लोगों के बीच जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर व्यवस्था वापस नहीं ली गई तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और पुतला दहन किया जाएगा। शहर अध्यक्ष फैज फारूकी ने एमडीआर व्यवस्था की समीक्षा कर छोटे और मध्यम व्यापारियों को राहत देने की मांग की। अभियान में नसीम खान, इम्तियाज, शाश्वत बाजपेई, सरफराज गांधी, शकील खान, ओम पांडे, मीसम रजा, आशीष त्रिपाठी, ज्योति आर्या और अरविंद सोनी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन