Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

तीन वार्डों को मिली नई सड़क : तकी नगर, किशोरी खेड़ा और इंदिरा नगर में विकास कार्यों का लोकार्पण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Dec 3, 2025
Post views : 288

चेयरमैन श्वेता मिश्रा बोलीं – हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं होगी दुरुस्त

उन्नाव। शहर के तीन वार्डों में बुधवार का दिन विकास कार्यों के नाम रहा। तकी नगर, किशोरी खेड़ा और इंदिरा नगर में बनी नई नालियां और इंटरलॉकिंग सड़कें जनता को समर्पित की गईं। इन इलाकों में लंबे समय से खराब रास्तों, पानी भराव और कीचड़ की समस्या थी। लोगों की आवाजाही तक प्रभावित हो रही थी। जब इन मार्गों को आधिकारिक रूप से खोला गया, तो स्थानीय निवासियों ने इसे एक बड़ी राहत के रूप में देखा। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि इन कार्यों का इंतजार लोग बहुत समय से कर रहे थे।

तकी नगर की सालों की मांग पूरी, सड़क तैयार

वार्ड संख्या 31 तकी नगर में बब्लू के घर से अमित कुमार के घर तक नाली और इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया। यह मार्ग भरत मिलाप मैदान, हुसैन नगर चौराहा और मुख्य बाजार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है। कई सालों से लोग इसकी मांग कर रहे थे। सड़क तैयार होने से अब यहां आवागमन सरल और सुरक्षित हो गया है। इस मौके पर सभासद अरफात बेग, नौशाद, फरहान, निहाल, शीबू, अकरम, सोनू, पप्पू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

किशोरी खेड़ा में नए मार्ग से मिली सुविधा

वार्ड संख्या 26 किशोरी खेड़ा में राज कुमार के घर से अनूप शुक्ल के घर तक बनी नाली और इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया। इस क्षेत्र में बरसों से खराब रास्ते की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। अब पक्के मार्ग से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में सभासद राजा यादव, बलराम कुशवाहा, एडवोकेट नीरज तिवारी, प्रिंस ठाकुर, प्रियंका तिवारी, सरला मिश्रा, मयंक मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इंदिरा नगर में भी पक्का मार्ग बनकर तैयार

वार्ड संख्या 07 इंदिरा नगर में मोहित के घर से प्रवीण साहू के घर तक नाली और इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया। यह मार्ग वर्षों से कच्चा था और बरसात में निकलना बेहद मुश्किल हो जाता था। नई सड़क ने मोहल्ले की बड़ी समस्या दूर कर दी है।
इस दौरान सभासद सियादुलारी, अनुराग निगम, उत्कर्ष शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, विनीत त्रिवेदी, हरिनाथ यादव, राम खेलावन, नेकराम रावत, मंजू तिवारी, सुनीता, विमला यादव, अशोक सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सड़क और नाली से लोगों को मिली राहत: चेयरमैन

नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्वेता मिश्रा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यह है कि उन्नाव के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं बेहतर हों। सड़क और नाली का काम सिर्फ निर्माण नहीं है, बल्कि नागरिकों के रोजमर्रा के जीवन को आसान बनाने का प्रयास है। जिन मार्गों का लोकार्पण किया गया है, वहां के लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इन इलाकों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल गया है। नगर पालिका आगे भी इसी गति से विकास कार्य जारी रखेगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन