Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे : 101 जरूरतमंद छात्रों की फीस भरने की पहल बनी मिसाल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jul 13, 2026
Post views : 252

सुरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा, शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार

उन्नाव। राजा शंकर सहाय इंटर कॉलेज में सोमवार को हिन्दुस्तान ओलंपियाड टीम की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि साईं रथ यात्रा के जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त अधिकारी कासिम रहे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र कासिम ने आर्थिक रूप से कमजोर 101 विद्यार्थियों की कुल 25,250 रुपये की शुल्क राशि स्वयं जमा कर उनकी पढ़ाई में सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह आगे आकर जरूरतमंद बच्चों का सहयोग करना चाहिए। मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि प्रतिभा को उचित अवसर मिलने पर विद्यार्थी हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा सकते हैं। उन्होंने हिन्दुस्तान ओलंपियाड के नए सत्र में विद्यालय के 101 विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने का आश्वासन भी दिया। समारोह में राम नरेश सिंह, निर्मल, शाहिद, रशीद, लवकुश, मिथिलेश, हरी प्रसाद यादव, तुषार शर्मा, आलोक मिश्रा, लालजी तिवारी, पद्मकांत मिश्रा, अमिता रानी सहित शिक्षक, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे। समारोह के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन