Sun 01 Nov 2026

ब्रेकिंग

फील्ड सर्वेक्षण के जरिए किसानों को किया जागरूक

समाज को दिशा देने वाले आचार्य

इलाज से लेकर पढ़ाई तक जरूरत पर बढ़े हांथ

महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रमों में शामिल हुए सपा प्रदेश प्रवक्ता

आरोपी को भगाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 12 पर मुकदमा,7 गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

इंदिरा नगर की बुजुर्ग महिला का मामला पहुंचा डीएम तक : जांच और सुरक्षा की उठाई मांग

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Oct 26, 2026
Post views : 89

18 अक्टूबर को कोतवाली में दी थी शिकायत, कार्रवाई का इंतजार

उन्नाव। इंदिरा नगर की रहने वाली बुजुर्ग महिला ननहक्की की शिकायत पर अब राजनीतिक संगठन ने भी प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की है। पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट इंडियन पार्टी ने मामले में कार्रवाई न होने का मुद्दा उठाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और शिकायत सही मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार रावत की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उनके पड़ोसी जयकुमार बाजपेई और नीरज बाजपेई ने मकान की दीवार में छेद करके गैस पाइपलाइन निकाली। महिला के मुताबिक, इस पर विरोध जताने पर उनके और उनके पुत्र संजय वर्मा के साथ जातिसूचक गाली-गलौज की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत के बाद कार्रवाई का इंतजार

ज्ञापन के मुताबिक, महिला ने 18 अक्टूबर 2026 को सदर कोतवाली में शिकायत देकर अपनी बात पुलिस के सामने रखी थी। इसके बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने की बात संगठन ने उठाई है। पार्टी ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही बुजुर्ग महिला और उनके पुत्र की सुरक्षा के लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। ज्ञापन सौंपने के दौरान राकेश रावत, शोभित राजवंशी, ओमप्रकाश, अंशू रावत, सुजीत पाण्डेय, मोनू मिश्रा, सुजीत कुमार और सुधीर रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन