Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ट्रेन में महाराष्ट्र की महिला का बैग चोरी : जेवर और मोबाइल ले गए चोर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Nov 6, 2026
Post views : 9

अमेठी से उन्नाव के बीच हुई घटना, पीड़िता की तहरीर पर जीआरपी ने दर्ज की रिपोर्ट

उन्नाव। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण की रहने वाली 67 वर्षीय बुजुर्ग सत्यभामा सिंह प्रतापगढ़ से अपने घर लौट रही थीं। लंबा सफर तय कर मंजिल तक पहुंचने की उम्मीद के बीच ट्रेन में उनका लेडीज बैग चोरी हो गया। बैग में रखे पांच हजार रुपये, मोबाइल और सोने के जेवर भी चोर ले गए। घटना अमेठी से उन्नाव के बीच की बताई गई है। पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सत्यभामा सिंह 13 अक्टूबर को प्रतापगढ़ से उद्योग नगरी एक्सप्रेस (12174) में सवार हुई थीं। उन्हें महाराष्ट्र के कल्याण जाना था। वह ट्रेन के ए-1 कोच में सीट नंबर 31, 32 और 33 पर यात्रा कर रही थीं। बुजुर्ग पीड़िता के मुताबिक, शाम 4:30 से रात नौ बजे के बीच उनका ऑफ व्हाइट रंग का लेडीज बैग गायब हो गया। बैग में पांच हजार रुपये नकद, नीले रंग का वनप्लस मोबाइल, सोने के दो कान के टॉप्स, मटर माला जैसी सोने की चेन और एसबीआई का एटीएम कार्ड रखा था। काफी सामान एक ही बैग में होने के कारण चोरी से महिला को आर्थिक नुकसान हुआ। शिकायत के आधार पर जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन