Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

मांगने पर घर में घुसकर पीटा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

घर के अंदर फंदे पर लटका मिला 18 वर्षीय युवक : मौत की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस ने शुरू की जांच

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Sep 7, 2026
Post views : 61


उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में सोमवार को 18 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घर के अंदर युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हड़हा गांव निवासी रमेश का 18 वर्षीय बेटा सभाजीत सोमवार को घर में था। इसी दौरान परिजनों की नजर घर के अंदर फंदे पर लटक रहे सभाजीत पर पड़ी। परिजनों ने आनन-फानन उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर फैलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार सभाजीत तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। बताया गया कि उसकी संगत ठीक नहीं थी और वह शराब का आदी था। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने पर अचलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन