Mon 02 Nov 2026

ब्रेकिंग

हर कदम पर मिली गड़बड़ी

विधायक ने बढ़ाया हौसला

फील्ड सर्वेक्षण के जरिए किसानों को किया जागरूक

समाज को दिशा देने वाले आचार्य

इलाज से लेकर पढ़ाई तक जरूरत पर बढ़े हांथ

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बच्चों की पिटाई का मामला : मदारपुर स्कूल की शिक्षिका निलंबित, पुलिस ने दर्ज किया केस

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Sep 13, 2026
Post views : 201

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया

उन्नाव। पुरवा तहसील क्षेत्र के मदारपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से मारपीट और गलत व्यवहार के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शैलेश पांडे ने प्रधानाध्यापिका अनामिका भारती को निलंबित कर दिया। वहीं, शनिवार रात पुरवा थाने में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। मदारपुर निवासी बिट्टो पत्नी रामनरेश ने नौ सितंबर को शिकायत कर प्रधानाध्यापिका पर उनके बेटे समेत कई छात्र-छात्राओं से मारपीट और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। अभिभावकों का आरोप था कि शिकायत करने स्कूल पहुंचने पर उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई। मामला चर्चा में आने पर प्रशासन भी सक्रिय हुआ। अभिभावकों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी पुरवा से मामले की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम पुरवा और खंड शिक्षा अधिकारी असोहा ने मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपी। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा था। तय समय में जवाब नहीं मिलने पर बीएसए ने विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।

पुलिस ने भी दर्ज किया मुकदमा

शिक्षा विभाग की कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने भी मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पुरवा थाने में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि विद्यालयों में बच्चों के साथ मारपीट या किसी भी तरह का अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में विभागीय और पुलिस स्तर पर कार्रवाई के बाद अभिभावकों की शिकायतों को लेकर भी प्रशासन की निगरानी बढ़ने की उम्मीद है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन