Sun 28 Jun 2026

ब्रेकिंग

सीएम योगी के मुरादाबाद दौरे से पहले महापौर विनोद अग्रवाल ने परखीं तैयारियां

गायब होने से परिवार में मचा कोहराम

दोस्तों संग गया था घाट

78 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

*त्रिशूल संग्रहालय, खेलो इंडिया पार्क और राम वाटिका का स्थलीय निरीक्षण : सीएम योगी के मुरादाबाद दौरे से पहले महापौर विनोद अग्रवाल ने परखीं तैयारियां

आलम वारसी 2

Sun, Jun 28, 2026
Post views : 14

मुरादाबाद, 27 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को प्रस्तावित मुरादाबाद दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। रविवार को महापौर विनोद अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का गहन निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

इन स्थलों का किया निरीक्षण

महापौर विनोद अग्रवाल ने पदाधिकारियों के साथ त्रिशूल संग्रहालय, खेलो इंडिया पार्क एवं राम वाटिका का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का बारीकी से अवलोकन किया।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

महापौर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक हो सके। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम के दौरे को लेकर उत्साह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। महापौर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी संकल्प के साथ हर विकास कार्य को गति देने का प्रयास लगातार जारी है।

ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त समेत नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, बिजली, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को ड्यूटी प्वाइंट पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags :

सीएम योगी के मुरादाबाद दौरे से पहले महापौर विनोद अग्रवाल ने परखीं तैयारियां

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन