Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

मौत की वजह पर सस्पेंस

भंडारे से लौट रहे किसान की लोडर की टक्कर से गई जान

8वीं मोहर्रम की रात निकला हज़रत अब्बास (अ.स.) की याद में गूंजती रहीं “या अब्बास” की सदाएं

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

किसानों को बड़ा मौका, : पीएम कुसुम योजना में 40 हजार से ज्यादा सोलर पंप आवंटित होंगे

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Dec 7, 2025
Post views : 227

26 नवंबर से 15 दिसंबर तक होंगे आवेदन, चयन पूरी तरह ई-लॉटरी से होगा

उन्नाव। जिले के किसानों को सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई की ओर ले जाने के लिए सरकार ने इस बार पीएम कुसुम योजना का दायरा और बड़ा कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 40 हजार 521 सोलर पंप सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जाएंगे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी, ताकि आवेदन से लेकर आवंटन तक किसी तरह का दबाव या पक्षपात न दिखे। कृषि विभाग ने बताया कि इच्छुक किसान 26 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच निर्धारित पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करते समय 5 हजार रुपये टोकन मनी जमा करनी होगी। विभाग का कहना है कि यह राशि सिर्फ उन्हीं किसानों की समायोजित होगी, जिनकी बोरिंग जांच में सही पाई जाएगी।
उप निदेशक कृषि रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास अपनी बोरिंग होना जरूरी है। अलग-अलग क्षमता के पंपों के लिए बोरिंग की मोटाई भी तय की गई है। 2 एचपी पंप के लिए 4 इंच, 3 और 5 एचपी पंप के लिए 6 इंच, जबकि 7.5 और 10 एचपी पंप के लिए 8 इंच की बोरिंग अनिवार्य होगी। सत्यापन के दौरान बोरिंग मानकों के अनुसार न मिलने पर किसान का आवेदन निरस्त हो जाएगा और जमा की गई टोकन मनी वापस नहीं की जाएगी। विभाग के अनुसार सोलर पंप मिलने से किसानों को सिंचाई पर होने वाला खर्च काफी कम होगा। डीजल या बिजली की निर्भरता खत्म होने से खेती की लागत घटेगी और सूखा प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई का विकल्प भी मजबूत होगा।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी बोरिंग की माप और स्थिति की खुद भी जांच कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की समस्या न हो। विभाग ने यह भी कहा कि ई-लॉटरी से चयन होने के कारण किसी तरह की सिफारिश या दबाव का कोई असर नहीं पड़ेगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन