Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जन औषधि केंद्र फिर शुरू : अब सस्ती दवाएं आसानी से मिलेंगी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Dec 6, 2025
Post views : 174

डीएम गौरांग राठी और विधायक पंकज गुप्ता ने किया शुभारंभ,मरीजों ने राहत की सांस ली

उन्नाव। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की दिशा में शनिवार का दिन खास रहा। जिला अस्पताल परिसर में महीनों से बंद पड़ा जन औषधि केंद्र फिर से चालू कर दिया गया। लंबे इंतजार के बाद दोपहर करीब तीन बजे जिलाधिकारी गौरांग राठी और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फीता काटकर केंद्र को जनता के लिए खोल दिया। उद्घाटन के समय अस्पताल के डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
करीब छह महीनें से ज्यादा समय से बंद पड़े इस केंद्र के शुरू होने से मरीजों में खुशी है। अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि इलाज का खर्च लगातार बढ़ रहा था और बाजार की महंगी दवाएं उनकी जेब पर भारी पड़ रही थीं। अब जन औषधि केंद्र के खुलने से उन्हें दवाएं कम दाम पर मिल सकेंगी, जिससे इलाज में बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र पर बाजार की तुलना में काफी कम दाम पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन का मानना है कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज आते हैं, ऐसे में केंद्र के दोबारा शुरू होने से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति तक सस्ती और अच्छी स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि जन औषधि केंद्र की सप्लाई पूरी तरह दुरुस्त रहे, दवाओं की कमी न होने पाए और मरीजों को बिना परेशानी दवाएं मिलें। उन्होंने साफ कहा कि संचालन में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि जन औषधि केंद्र का दोबारा शुरू होना जिले के लिए सकारात्मक कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र लगातार बेहतर सेवा देगा और लोगों को अधिक से अधिक फायदा मिलेगा।


केंद्र के खुलते ही कई मरीज और उनके परिजन वहां दवाएं पूछने पहुंचे। लोगों ने कहा कि अगर दवाएं समय पर और सही गुणवत्ता की मिलती रहीं तो यह केंद्र अस्पताल के लिए बड़ी मदद साबित होगा। जन औषधि केंद्र की बहाली से एक बार फिर उम्मीद जगी है कि सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों का आर्थिक बोझ कम होगा और उपचार ज्यादा आसान और किफायती हो सकेगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन