Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

मस्जिद-मदरसा हटाए जाने के बाद रिफाहे आम सोसाइटी ने उठाए निष्पक्षता के सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस : एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Apr 16, 2026
Post views : 121

यूपी फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कर्नाटक के बेंगलुरु से अजमेर शरीफ दरगाह जा रही टूरिस्ट बस के सामने अचानक जंगली जानवर आ जाने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मामूली रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ट्रक (संख्या UP33BT6217) कई दिनों से खराब होकर सड़क किनारे खड़ा था। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे टूरिस्ट बस (संख्या LN 01B3139) अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। बस चालक हनी पुत्र हिसार, निवासी बेंगलुरु, ने बताया कि अचानक सामने जंगली जानवर आ जाने से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक में जा घुसी।

बताया जा रहा है कि बस में सवार करीब 55 यात्री लखनऊ होते हुए अजमेर शरीफ दरगाह के दर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में सादिक (37) पुत्र प्यारो निवासी कोलार (कर्नाटक) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं नूर (38) पुत्र अल्लाबकश और सद्दाम (32) पुत्र सुल्तान को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।

थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

The Lucknow Times

Accident news fatehpur

Fatehpur accident news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन