Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पहले राजकिशोर, फिर ‘राज गौतम’... : पासपोर्ट सत्यापन ने खोल दी दोहरी पहचान की पोल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Aug 10, 2026
Post views : 243

पुराने दस्तावेज छिपाने का आरोप, मौरावां में दोनो मामलों में एफआईआर; एक ने नए पासपोर्ट से की सऊदी यात्रा

उन्नाव। पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय पुराने पासपोर्ट का विवरण छिपाना दो लोगों को भारी पड़ गया। पासपोर्ट कार्यालय की जांच में पुराने रिकॉर्ड और नए आवेदन का मिलान हुआ तो नाम, जन्मतिथि और पते में अंतर मिला। जांच रिपोर्ट के बाद मौरावां पुलिस ने 5 और 9 अगस्त को दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज की हैं। एक मामले में दूसरे पासपोर्ट के जरिए सऊदी अरब जाने का मामला भी सामने आया है।

2002 में बने पासपोर्ट की जानकारी छिपाने का आरोप

काजीगढ़ी निवासी सैयद मुस्ताक हुसैन उर्फ मुस्ताक हुसैन पुत्र एकलाख हुसैन के मामले में पुलिस को मिली रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2002 में उसके नाम से पासपोर्ट जारी हुआ था। इसमें नाम सैयद मुस्ताक हुसैन और जन्मतिथि 10 नवंबर 1971 दर्ज थी। पासपोर्ट 20 जून 2012 तक वैध था। प्राथमिकी के मुताबिक वर्ष 2014 में पुराने पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया गया। इसमें नाम मुस्ताक हुसैन और जन्मतिथि 1 जनवरी 1981 दर्ज की गई। यानी दोनों रिकॉर्ड में जन्मतिथि करीब 10 वर्ष अलग मिली। नए आवेदन में पिता का नाम एकलाख हुसैन और पता काजीगढ़ी, मौरावां दर्ज था। इसके आधार पर एम-3619489 नंबर का पासपोर्ट जारी हुआ, जिसकी वैधता 12 नवंबर 2024 तक रही। जांच रिपोर्ट में आरोप है कि पुराने पासपोर्ट का विवरण छिपाकर दूसरा पासपोर्ट बनवाया गया और इसी से विदेश यात्रा की गई। पुलिस ने 9 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की।

राजकिशोर के नाम से पासपोर्ट, दूसरे में राज गौतम

दूसरे मामले में मोहनखेड़ा निवासी राज किशोर पुत्र रामेश्वर का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, उसके नाम से वर्ष 2016 में पासपोर्ट जारी हुआ था। इसमें जन्मतिथि 12 अगस्त 1984 थी। पासपोर्ट की वैधता 16 अगस्त 2026 तक थी।आरोप है कि पुराने पासपोर्ट का विवरण छिपाकर उसी वर्ष नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया गया। इस बार नाम राज गौतम और जन्मतिथि 20 जून 1986 दर्ज की गई। पिता का नाम रामेश्वर गौतम, माता का नाम सावित्री गौतम और पत्नी का नाम सबनम गौतम दर्ज किया गया। पता सगौली, मौरावां का दिया गया। नए आवेदन पर पी-6055270 नंबर का पासपोर्ट जारी हुआ। इसकी वैधता 13 दिसंबर 2026 तक है। जांच रिपोर्ट के अनुसार इसी पासपोर्ट से सऊदी अरब की यात्रा भी की गई। इस मामले में 5 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुराने और नए रिकॉर्ड मिलाए तो सामने आया अंतर

पासपोर्ट कार्यालय की जांच में दोनों मामलों में पुराने और नए पासपोर्ट के विवरण का मिलान किया गया। नाम, जन्मतिथि, पता और अन्य जानकारियों में अंतर मिलने के बाद संबंधित रिपोर्ट पुलिस को भेजी गई। इसके आधार पर मौरावां पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अब पासपोर्ट आवेदन, पुराने और नए पासपोर्ट तथा जांच में सामने आए दस्तावेजों को खंगाल रही है। प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी। इधर, सीओ पुरवा अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पासपोर्ट से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन