Thu 17 Sep 2026

ब्रेकिंग

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल

पिता-पुत्र पर केस

विवाहिता की पिटाई के आरोप में पति समेत छह पर केस

विधायक निधि से चार बड़े कूलर लगे

650 परिवारों को बांटी गईं जरूरी सामान की किट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

तिरंगे के साथ कदमताल करती निकली खाकी : पुरवा की सड़कों पर दिखा राष्ट्रप्रेम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 16, 2026
Post views : 81

सीओ अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में निकली यात्रा, लोगों से की तिरंगे के सम्मान की अपील

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस पर पुरवा में पुलिस की तिरंगा यात्रा ने लोगों का ध्यान खींचा। थाना परिसर से निकली यात्रा में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी कदम से कदम मिलाकर चले। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति गीतों के बीच पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। सुबह ध्वजारोहण के बाद पुलिस टीम ने थाना पुरवा से यात्रा शुरू की। 100 से अधिक पुलिसकर्मी तिरंगा लेकर मिरी चौराहे की ओर रवाना हुए। रास्ते में पुलिसकर्मियों का अनुशासन और तिरंगे के प्रति सम्मान लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। कई स्थानों पर लोगों ने रुककर यात्रा को देखा। सीओ अरविंद चौरसिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। पुलिस हर परिस्थिति में राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती केवल सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के कर्तव्यों और जिम्मेदार व्यवहार से भी जुड़ी है। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता बनाए रखने का संदेश दिया। महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी भी रही। यात्रा के समापन पर पुलिस अधिकारियों ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ये रहे मौजूद
कोतवाल भवन सिंह मौर्य, कस्बा इंचार्ज रमेश सिंह सेंगर, सियाराम चौरसिया, विनोद सिंह, अंशुल सिंह, विकास, हरीश चंद्र, सुमन यादव समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन