Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

न्याय के लिए एसपी से मिले परिजन

किशोरी की सड़क हादसे में जान गई

चार और मकान ढहे; मुआवजे को लेकर उठे सवाल

सीएम योगी के मुरादाबाद दौरे से पहले महापौर विनोद अग्रवाल ने परखीं तैयारियां

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दो साल पहले मरे व्यक्ति पर की शांतिभंग की कार्रवाई, दारोगा निलंबित : एसडीएम कोर्ट में हाजिरी के दौरान खुली पुलिस की लापरवाही

आलम वारसी 2

Wed, Jun 3, 2026
Post views : 80

मुरादाबाद। पाकबड़ा पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कस्बा चौकी इंचार्ज विनित कुमार ने दो साल पहले मर चुके व्यक्ति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर उसे निजी मुचलके से पाबंद कर दिया। मामला उजागर होने पर एसएसपी सतपाल अंतिल ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पाकबड़ा के कैसला रोड निवासी दिनेश और उनके पड़ोसी सदन के बीच पुरानी रंजिश है। 28 मार्च को दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया था।

तनाव देखते हुए चौकी इंचार्ज विनीत कुमार ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस ने दिनेश, उनकी पत्नी पूनम, रज्जो और भाई नरेश के खिलाफ भी कार्रवाई कर दी। जबकि नरेश की दो साल पहले ही मौत हो चुकी थी।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच-पड़ताल के ही कार्रवाई कर दी। यह तक पता नहीं किया कि नरेश जीवित है या नहीं।

सोमवार को एसडीएम कोर्ट में शांतिभंग के मामले की सुनवाई थी। पेशी के दौरान जब मृतक नरेश के नाम की हाजिरी लगाई गई तो पुलिस की करतूत सबके सामने आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने चौकी इंचार्ज विनित कुमार को निलंबित कर दिया है।

Tags :

एसडीएम कोर्ट में हाजिरी के दौरान खुली पुलिस की लापरवाही

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन