Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लखनऊ कूच करने से पूर्व ग्राम प्रधान संघ : अध्यक्ष ओमवीर सिंह गुर्जर को पुलिस ने किया हॉउस अरेस्ट,रात भर पुलिसकर्मी रहे मुस्तैद

THE LUCKNOW TIMES

Wed, May 20, 2026
Post views : 432

बरेली जनपद में ब्लाक फरीदपुर अखिल भारतीय प्रधान संघ अध्यक्ष ओमवीर सिंह गुर्जर को लखनऊ कूच करने से पूर्व फरीदपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह हॉउस अरेस्ट कर लिया जहाँ रात भर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।

दरअसल ग्राम प्रधानों का वर्तमान पंचवर्षीय कार्यकाल 26 मई को सम्पन्न होने जा रहा है जिसके बाद ग्राम पंचायतों में प्रशासक न्युक्त किए जाने हैँ।इससे पूर्व समस्त ग्राम प्रधानों की माँग है कि नवीन पंचायत चुनाव सम्पन्न होने से पूर्व समस्त ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल विस्तार कर प्रशासक के स्थान पर ग्राम प्रधानों को बरकरार रखा जाए इसी माँग को लेकर समस्त ग्राम प्रधान एडवोकेट ओमवीर सिंह गुर्जर अध्यक्ष प्रधान संघ ब्लॉक फरीदपुर के नेतृत्व में लखनऊ कूच करने बाले थे सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी थी।

प्रधानों द्वारा लखनऊ कूच करने की भनक बरेली पुलिस को लगते ही आलाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों ने ओमवीर सिंह गुर्जर को मंगलवार सुबह हॉउस अरेस्ट कर लिया जहाँ पुलिसकर्मी रात भर मुस्तैद रहे जिस कारण ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष समेत ग्राम प्रधानों की माँग प्रशासन तक ही रह गई है।

अब देखना यह होगा कि सभी ग्राम प्रधान अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल पाएंगे,या फिर ग्राम पंचायतों में प्रशासकों को तैनात किया जायेगा।

Tags :

Bareilly news

Police action

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन