Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सड़कों पर दौड़ा जोश, दिखी युवा शक्ति : ‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में जोश से दौड़ा शहर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 23, 2026
Post views : 194

पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह की जयंती पर भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह की पहल

उन्नाव। रविवार की भोर शहर की सड़कों पर युवाओं की रफ्तार और उत्साह का अलग ही नजारा देखने को मिला। पूर्व एमएलसी स्वर्गीय अजीत सिंह की जन्मजयंती पर भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह की पहल पर ‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें करीब पांच हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया। मैराथन का शुभारंभ सुबह छह बजे गांधी नगर चौराहे से हुआ। प्रतिभागियों ने यहां से दौड़ शुरू की और करीब चार किलोमीटर का सफर तय करते हुए निराला प्रेक्षागृह पहुंचकर दौड़ का समापन किया गया। मैराथन रूट पर सुबह से ही युवाओं की भीड़ नजर आई। दिवंगत अजीत सिंह की पत्नी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और उनके पुत्र भाजपा शशांक शेखर सनी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। हरी झंडी मिलते ही प्रतिभागियों ने दौड़ना शुरू किया तो सड़क पर चारों ओर युवाओं का जोश दिखाई देने लगा। कोई तेज रफ्तार से आगे निकलने की कोशिश करता नजर आया तो कई युवा अपने साथियों के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़ते दिखे।

छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग लेन की व्यवस्था

मैराथन में छात्र और छात्राओं की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए दौड़ के दौरान डिवाइडर के दोनों ओर अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। छात्र और छात्राओं को अलग-अलग लेन में दौड़ाया गया, जिससे प्रतिभागियों को पर्याप्त जगह मिली और पूरी दौड़ व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। व्यवस्था के कारण मैराथन के दौरान भीड़ के बीच भी प्रतिभागियों को दौड़ने में सहूलियत रही।

पहली बार युवाओं के लिए दिखा ऐसा आयोजन

शहर में युवाओं को केंद्र में रखकर इतने बड़े स्तर पर मैराथन का आयोजन पहली बार देखने को मिला। सुबह के समय हजारों युवाओं का एक साथ सड़कों पर उतरना शहरवासियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा। मैराथन रूट के आसपास लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ने के साथ स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी रहा। ‘न्यू उन्नाव’ की सोच के साथ आयोजित मैराथन में युवाओं की भागीदारी ने पूरे आयोजन को खास बना दिया।

चार किलोमीटर की दौड़ में दिखी जीत की होड़़

मैराथन में अलग-अलग वर्गों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सीनियर बालक वर्ग में अनुराग ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर बालिका वर्ग में रामिनी अव्वल रहीं। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में अंशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने आखिरी तक अपनी पूरी ताकत लगाई। चार किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद प्रतिभागियों में खासा उत्साह नजर आया।

विजेताओं को मिले 21 हजार तक के पुरस्कार

आयोजकों की ओर से विजेताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए नकद पुरस्कार दिए गए। अलग-अलग स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को 21 हजार, 11 हजार और पांच हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर विजेताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

पिता की स्मृति को युवाओं से जोड़ना उद्देश्य: सनी सिंह

भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ने कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय अजीत सिंह हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और समाज के लिए काम करने की सोच रखते थे। उनकी जन्मजयंती पर ‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ युवाओं को फिटनेस और सकारात्मक सोच से जोड़ने का प्रयास किया गया है। हजारों युवाओं ने जिस उत्साह के साथ मैराथन में हिस्सा लिया, वह बेहद उत्साहजनक है। उन्नाव के युवाओं में प्रतिभा और ऊर्जा की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही मंच और अवसर देने की। युवाओं के लिए ऐसे आयोजन आगे भी कराने का प्रयास रहेगा।

आयोजन ने छोड़ी अलग छाप

मैराथन के दौरान शहर में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं के लिए अलग व्यवस्था, हजारों प्रतिभागियों की मौजूदगी और चार किलोमीटर की दौड़ ने आयोजन को खास बना दिया। दौड़ पूरी करने के बाद भी प्रतिभागियों में उत्साह बना रहा। आयोजन ने युवाओं को खेल, फिटनेस और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संदेश दिया।

दौड़ के बीच मवेशियों ने भी खींचा ध्यान

मैराथन के दौरान छोटा चौराहा के पास एक अलग ही नजारा देखने को मिला। प्रतिभागियों के साथ दो मवेशी भी सड़क पर दौड़ते नजर आए। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना। कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में लेते हुए कहा कि मवेशी भी मैराथन का हिस्सा बन गए, जबकि कुछ लोगों ने इसे शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों के खुले घूमने को लेकर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल के रूप में देखा।

आयोजन में ये रहे शामिल

मैराथन के आयोजन में अशोक सिंह चंदेल, प्रांजुल सिंह, कुश सिंह, नीशू सिंह, निम्मी अरोड़ा लक्ष्य निगम, आरती यादव समेत आयोजन समिति के तमाम सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मैराथन को सफल बनाने में सहयोग किया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन