Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अटल जी की पुण्यतिथि पर किया नमन : राष्ट्रसेवा और सुशासन के योगदान को किया याद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 16, 2026
Post views : 92

कौमुदी पांडेय और संदीप पांडेय ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया याद, कहा- पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे विचार

उन्नाव। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शुक्लागंज में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। नगर पालिका गंगाघाट स्थित अटल वाचनालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और देश के प्रति योगदान को याद किया गया। इस दौरान गंगाघाट पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय और संदेश फाउंडेशन के संस्थापक संदीप पांडेय ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति में रहते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और देशहित को हमेशा प्राथमिकता दी। पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय ने कहा कि अटल जी ने अपने कार्यों और विचारों से देश की राजनीति को नई दिशा दी। उनका सरल स्वभाव, स्पष्ट सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। संदीप पांडेय ने कहा कि अटल जी के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम करते रहेंगे। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान मौजूद लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन