Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

गौ रक्षकों की रिहाई को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मौत की वजह पर सस्पेंस

भंडारे से लौट रहे किसान की लोडर की टक्कर से गई जान

8वीं मोहर्रम की रात निकला हज़रत अब्बास (अ.स.) की याद में गूंजती रहीं “या अब्बास” की सदाएं

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दही पुलिस की ईमानदारी ने जीता भरोसा : घायल युवक के 3.56 लाख रुपये लौटाए

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Dec 3, 2025
Post views : 152

समय पर कार्रवाई और ईमानदार रवैये से पुलिस ने जीता आम लोगों का भरोसा

उन्नाव। दही थाना पुलिस ने अपनी ईमानदारी और जिम्मेदारी का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। 29 नवंबर को दरोगाखेड़ा गांव में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए राजकीय कृषि गोदाम प्रभारी प्रशांत कुमार पटेल की मोटरसाइकिल से पुलिस को काले रंग का बैग मिला था। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें 3 लाख 56 हजार 610 रुपये थे। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद भी पुलिस ने बिना देर किए इसे थाने में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा और मंगलवार को पूरी पारदर्शिता के साथ अधिकारी और परिजनों को सौंप दिया। इस कदम ने न सिर्फ घायल परिवार को राहत दी, बल्कि पुलिस की सच्चाई और संवेदनशीलता की एक मजबूत तस्वीर भी सामने रख दी।

कैसे हुआ था हादसा

केदारीपुर, थाना मितौली जनपद खीरी के रहने वाले प्रशांत कुमार पटेल अपनी मोटरसाइकिल से किसी कार्य से जा रहे थे। दरोगाखेड़ा के पास उनका वाहन फिसल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो दही थाना प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल प्रशांत को जिला अस्पताल भेजा गया।

मोटरसाइकिल पर मिला काला बैग

जांच के दौरान पुलिस को प्रशांत की बाइक से एक काला बैग मिला। बैग खोला गया तो उसमें गिनती कर कुल 3,56,610 रुपये पाए गए। रकम काफी ज्यादा थी, इसलिए टीम ने इसे थाने के अभिलेख में सुरक्षित अभिरक्षा में रख दिया।

थाने पहुंचे अधिकारी और परिजन

मंगलवार को राजकीय कृषि बीज भंडार बिछिया, उन्नाव के गोदाम प्रभारी सचिन पाल और प्रशांत के छोटे भाई योगेश कुमार दही थाने पहुंचे। पहचान और जरूरी औपचारिकताओं के बाद पुलिस ने मौके पर मिली पूरी रकम पारदर्शिता के साथ सुपुर्द कर दी।

परिवार ने जताया आभार

राशि मिलने के बाद प्रशांत के भाई और अधिकारी ने दही थाना प्रभारी और उनकी टीम के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई से परिवार को बड़ी राहत मिली है।

थाना दही की कार्रवाई को लोगों ने सराहा

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की तारीफ की। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत करती हैं। दही पुलिस ने जिस सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पूरा मामला संभाला, वह विभाग की पारदर्शिता और संवेदनशीलता का स्पष्ट उदाहरण है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन