Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

फत्तेपुर आश्रम में शोभायात्रा : भक्ति और उत्साह के बीच मनाया गया सदगुरु कबीर साहेब का प्रगट दिवस

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jul 2, 2026
Post views : 134

सत्संग, आरती और भजन-कीर्तन में डूबे श्रद्धालु, समाजसेवियों ने भी रखे विचार

उन्नाव। जिले के ग्राम फत्तेपुर स्थित सदगुरु कबीर मंदिर ज्ञान वाटिका आश्रम में गुरुवार को सदगुरु कबीर साहेब का प्रगट दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कबीरपंथी अनुयायी और श्रद्धालु आश्रम पहुंचे, जहां पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कबीर साहेब के वचनों और भजनों के जरिए लोगों को उनके विचारों और शिक्षाओं से परिचित कराया। यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों ने नृत्य और भजन के माध्यम से अपनी आस्था व्यक्त की। माहौल पूरी तरह भक्ति में डूबा नजर आया। आश्रम परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन चलता रहा। इसमें मीठा जल, सब्जी-पूड़ी, खीर और बूंदी सहित अन्य प्रसाद वितरित किए गए। आयोजन में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।

शाम के समय महंत सुभाष चंद्र दास साहेब ने चौका आरती और विशेष पूजन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं को पान परवाना वितरित किया गया। रात में सत्संग, भजन-कीर्तन और जागरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कबीर साहेब की महिमा और उनके प्राकट्य से जुड़े प्रसंगों पर विस्तार से चर्चा की गई।युवा प्रतिनिधि अरुण दास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीव दया, आत्म पूजा और मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा देने का काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कबीर पंथ और सदगुरु कबीर धर्मदास साहेब की वंशावली की जानकारी भी श्रद्धालुओं को दी। गुरु माता अनुराधा जी ने सोहर गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनके भजन “झूल रहे साहेब कबीर बन कर के लालना” ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं समाजसेवी डॉ. मनीष सेंगर ने कबीर साहेब की अमृतवाणी की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि अगर लोग उनके बताए मार्ग पर चलें तो जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सदगुरु कबीर साहेब के दर्शन व सत्संग का लाभ उठाया। पूरे दिन आश्रम में आस्था, सेवा और भक्ति का माहौल बना रहा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन