Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

क़ामयाबी की कहानी हार नही मानी। नाज़िम ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दबंगई : सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Sep 15, 2026
Post views : 14

रुपये छीनने और ट्रांसफर का दबाव बनाने की शिकायत, पुलिस जांच की मांग

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में सफाईकर्मी के साथ मारपीट और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। सफाईकर्मी जितेंद्र ने एक दबंग व्यक्ति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। उसका आरोप है कि उसे जबरन घर के अंदर ले जाया गया और वहां उसके साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर जेब में रखे रुपये भी छीन लिए गए। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जितेंद्र के मुताबिक, घटना के दौरान उसे काफी देर तक घर के अंदर रखा गया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट करने के साथ ही नौकरी और ट्रांसफर को लेकर भी दबाव बनाया गया। किसी तरह वहां से निकलने के बाद उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। शिकायत में पीड़ित ने आरोपी पर दबंगई का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा कुछ समय पहले डायल-112 के पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। हालांकि, इस वीडियो और आरोपी के खिलाफ पुराने मामलों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के पास शिकायत पहुंचने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन