Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बृजभूषण पर अनिल सिंह का बड़ा तंज : बोले- दादा की उम्र हो गई है, अब उनकी बातों को कोई सीरियस नहीं लेता

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jul 24, 2026
Post views : 52

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़ने वाले बयान पर साधा निशाना

उन्नाव। अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक अनिल सिंह ने शुक्रवार को एक बार फिर खुलकर अपनी बात रखी। पुरवा विधायक ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के अयोध्या की हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने से जुड़े बयान पर तंज कसा। उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह की उम्र और उनकी याददाश्त पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब लोग उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत

शुक्रवार को आजाद मार्ग स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ मेमोरियल इंस्टीट्यूट में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक अनिल सिंह से मीडिया ने बृजभूषण शरण सिंह के हालिया बयान को लेकर सवाल किया। सवाल सुनते ही विधायक ने बिना घुमाए-फिराए अपनी बात रखी और पार्टी के ही वरिष्ठ नेता पर निशाना साध दिया।

‘हर मामले में बोलने की आदत पड़ गई है’

अनिल सिंह ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह को हर मामले में अपनी राय रखने की आदत हो गई है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति खुद को मुख्यमंत्री से भी बड़ा नेता मानता है तो यह उसकी अपनी सोच हो सकती है, लेकिन हर मुद्दे पर बोलने की आदत के चलते अब लोग उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते।विधायक ने उम्र का हवाला देते हुए कहा कि 72 वर्ष की उम्र में कई बातें याद नहीं रहतीं। इसी वजह से बृजभूषण शरण सिंह के बयानों को अब पहले की तरह गंभीरता से नहीं लिया जाता।

हनुमानगढ़ी को लेकर दिया था बयान

दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह ने हाल ही में अयोध्या की हनुमानगढ़ी को लेकर बयान दिया था। उनके बयान में हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़ने का जिक्र आया था। इसी बयान को लेकर भाजपा विधायक अनिल सिंह से सवाल किया गया था। जवाब में उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह की उम्र, याददाश्त और हर मुद्दे पर बयान देने की आदत को लेकर टिप्पणी की।

कार्यक्रम में जुटे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी कृति राज, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन