Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

न्याय के लिए एसपी से मिले परिजन

किशोरी की सड़क हादसे में जान गई

चार और मकान ढहे; मुआवजे को लेकर उठे सवाल

सीएम योगी के मुरादाबाद दौरे से पहले महापौर विनोद अग्रवाल ने परखीं तैयारियां

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

महापौर बोले-सेवा पखवाड़ा को जनहित में प्रभावी ढंग से चलाया गया : *सेवा पखवाड़ा: वार्ड-2 में लगा जनसेवा कैंप, सफाई-नाली-लाइट की समस्याओं का मौके पर समाधान

आलम वारसी 2

Mon, Jun 15, 2026
Post views : 53

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 8 जून से 3 जुलाई तक चल रहे “सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम ने वार्ड-2 की आदर्श कॉलोनी मलिन बस्ती में जनसेवा कैंप लगाया। कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही निस्तारण की कार्रवाई की गई।

कैंप में नगर निगम के अधिकारियों ने नागरिकों से संवाद कर सफाई व्यवस्था, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सड़क मरम्मत और कर संबंधी शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तुरंत निर्देश देकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों को नगर निगम की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवाओं को घर के निकट पहुंचाना और समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। इसके लिए रोज अलग-अलग वार्डों में कैंप लगाए जा रहे हैं।

महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि सेवा पखवाड़ा को जनहित में प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। कैंपों में मिल रही शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से कैंपों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की।

Tags :

महापौर बोले-सेवा पखवाड़ा को जनहित में प्रभावी ढंग से चलाया गया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन