Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

हाइवे पर सक्रिय बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े : दिया लूट की बारदात को अंजाम,पुलिस ने घटना डकारने के चक़्कर में 4,दिन बाद दर्ज की रिपोर्ट

मुनीश गुप्ता

Fri, Nov 7, 2025
Post views : 278

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद बरेली में थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर दिन दहाड़े बाइक सवार लुटेरों द्वारा एक बाइक सवार महिला की चेन लूट लिए जाने के मामले में थाना पुलिस ने चार दिन बाद पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।बताते चलें कि फतेहगंज पश्चिमी निवासी विजय भारद्वाज ने फतेहगंजपूर्वी थाना पुलिस को दी शिकायती तहरीर में बताया है कि सोमवार को वह अपनी पत्नी बबली के साथ बाइक से शाहजहांपुर के कांट स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोपहर लगभग 2:15 बजे जब उनकी बाइक ग्राम उचसिया मोड़ के पास से गुजरी तभी पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चैन खींच कर लुटेरे फरार हो गए।चैन छीनने के दौरान लुटेरों के झपट्टे से विजय की चलती हुई बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे उनकी पत्नी बबली गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद विजय ने अपनी पत्नी को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया उसके बाद उन्होंने घटना की तहरीर थाना फतेहगंजपूर्वी पुलिस को देकर लुटेरों के खिलाफ कार्यवाही की माँग की।तहरीर अनुसार थाना पुलिस ने पीड़िता के साथ घटित हुई घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताते चलें कि नेशनल हाइवे पर ग्राम उचसिया मोड़ समीप पूर्व में भी कई लूट-पाट घटनाएं घटित हो चुकी हैँ और हो रही चोरी लूटपाट की घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है खासकर हाल ही में हुई लूटपाट की वारदात से राहगीरों और ग्रामीणों में चिंता का विषय बना हुआ है महिलाएं फतेहगँज पूर्वी क्षेत्र में उचसिया मोड़ पहुँचते ही अपने गहनों को सुरक्षा की दृष्टि से ढांकने व हाँथो से पकड़ने को मजबूर हैँ।पहले भी हुई चोरियों व लूट की घटनाओं खुलासा करने में थाना पुलिस अभी तक नाकाम रही है।लोगों का कहना है कि जहाँ यह लूटपाट की घटना घटित हुई है वहाँ अक्सर पीआरबी(पुलिस रिस्पांस वैन)का ठहराव रहता है उसके बाबजूद भी दिन दहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दे डाला है।ज्ञात कराते चलें कि बिलपुर स्टेशन पर तैनात प्वाइंट मेन के यहां हुई चोरी का भी खुलासा पुलिस द्वारा नहीं किया जा सका है।स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और नेशनल हाईवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है ताकि सुरक्षित राहगीर और सुरक्षित यात्रा हो सकें।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया पीड़िता के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

The Lucknow Times

Bareilly crime news

Crime news

Breaking

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन