Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

'स्वच्छता सेवा पखवाड़ा' के तहत प्रबुद्ध जन संवाद आयोजित,

चार लोगों की मौत

बुद्धि विहार में देश का पहला वॉर मेमोरियल तैयार; सीएम-रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

कमरे में मिला शव

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कड़ी निगरानी में शुरू हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा : 12 केंद्रों पर पहुंचे हजारों अभ्यर्थी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 8, 2026
Post views : 44

डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए सहायता केंद्र

उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) की लिखित परीक्षा सोमवार से जिले में शुरू हो गई। पहले दिन 12 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई दी। सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती रही, जबकि अंदर सीसीटीवी कैमरों के जरिए प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी गई।परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक हुई। पहली पाली में 3662 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच और दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। किसी भी प्रकार की नकल या गड़बड़ी रोकने के लिए मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था।जिले के अटल बिहारी इंटर कॉलेज, डीएसएन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ओपीडी इंटर कॉलेज, श्यामलाल इंटर कॉलेज, एसएवी इंटर कॉलेज, अचलगंज सहित कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश भी दिए गए। अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी दिनभर अलग-अलग केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने सहायता केंद्र भी स्थापित किए थे। यहां परीक्षा केंद्रों की जानकारी, यातायात मार्ग और अन्य आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराई गईं। इससे दूर-दराज से पहुंचे अभ्यर्थियों को काफी सहूलियत मिली। लखनऊ से परीक्षा देने पहुंची एक महिला अभ्यर्थी ने बताया कि वह पिछले करीब एक वर्ष से भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में जाने का सपना लंबे समय से है और यह उनका पहला प्रयास है। परीक्षा को लेकर वह आत्मविश्वास महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि निजी वाहन से आने के कारण यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने पर उन्होंने सरकार के प्रति आभार भी जताया। परीक्षा के पहले दिन केंद्रों पर व्यवस्था सामान्य और शांतिपूर्ण रही। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आगामी पालियों में भी इसी तरह सतर्कता बरती जाएगी ताकि भर्ती परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन